धन लाभ के लिए दशहरे के दिन करें ये उपाय | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 17 October 2018

धन लाभ के लिए दशहरे के दिन करें ये उपाय

Dussehra Ke Upay | Vijayadashami Ke Upay | Totake |  दशहरा के उपाय | विजयादशमी के उपाय | आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को, भगवान राम की रावण के विजय के उपलक्ष में विजयादशमी या दशहरे का पर्व मनाया जाता है। इस दिन का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है की इस दिन किये गए ज्योतिष उपाय शीघ्र फल देते है। आइये यहाँ जानते है दशहरे की दिन किये जाने वाले, धन लाभ से सम्बंधित विशेष उपाय –

Dussehra Ke Upay

Dussehra Ke Upay | दशहरा के उपाय  –

गोमती चक्र का उपाय – आपको लगातार आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है या पैसा रुक गया हो, तो दशहरे को 11 गोमती चक्रों का हल्दी से तिलक करें और शंकर जी का ध्यान कर पीले कपड़ें में बांधकर पूरे घर में घुमाकर किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें।

शमी के वृक्ष का उपाय – दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और उन्हें नियमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।

बेसन के लड्डू का उपाय – दशहरे के दिन से शुरू करके लगातार 43 दिन तक बेसन के लड्डू कुत्ते को खिलाने चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते है और धन में बरकत होने लगती हैं।

नीलकंठ पक्षी का उपाय – दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी अगर किसी को दिख जाए तो आने वाला साल खुशहाली भरा होता है।

रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां का उपाय – रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।

लाल रंग के नए कपड़े का उपाय – दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

यात्रा के लिए शुभ दिन – दशहरे के दिन देवी यात्रा करती हैं इसलिए इस दिन को यात्रा के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन संभव हो तो यात्रा करें भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को विदेश यात्रा की इच्छा है उन्हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के लिए यह उपाय आजमाना चाहिए।

अन्य संबंधित लेख –

Dussehra Ke Upay | Vijayadashami Ke Upay | दशहरा (विजयादशमी) के उपाय

The post धन लाभ के लिए दशहरे के दिन करें ये उपाय appeared first on AjabGjab.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad