..जब अमेरिका में ऋषि से मिले अनुपम खेर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

..जब अमेरिका में ऋषि से मिले अनुपम खेर

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने अमेरिका में ऋषि कपूर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में अनुपम ने कहा कि दोनों ने भारत, न्यूयॉर्क, फिल्मों की जादूगरी और जिंदगी में ठहराव की जरूरत पर चर्चा की।

ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं।

ऋषि ने अनुपम खेर के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें पुराना दोस्त बताया।

इस तस्वीर के साथ लिखते हुए ऋषि ने कहा, “न्यूयॉर्क, मैनहट्टन। खेर-फ्री या केयर-फ्री। इस दोपहरी मैडिसन एवेन्यू पर पुराने दोस्त अनुपम खेर के साथ।“

इसके जवाब में अनुपम ने कहा, “प्यारे ऋषिजी, आपसे मिलकर और मैनहट्टन की सड़कों पर चहलकदमी कर खुशी हुई। आप बेहतरीन और मनोरंजक इंसान हैं।“

अनुपम ने कहा, “भारत, न्यूयॉर्क, फिल्मों की जादूगरी और जिंदगी में ठहराव के महत्व पर चर्चा कर अच्छा लगा। अच्छा ला आपसे मिलकर।“

अनुपम और ऋषि ने ’ईना मीना डीका’, ’चांदनी’, ’श्रीमान आशिकी’, ’विजय’ और ’प्रेमग्रंथ’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad