पिस्टल लहराने के आरोपी आशीष ने किया सरेंडर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 18 October 2018

पिस्टल लहराने के आरोपी आशीष ने किया सरेंडर

नई दिल्ली। दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे सरेंडर करने के लिए पटियाला हाऊस कोर्ट पहुंचा है। उसने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उसने अपनी सफाई दी है। इससे पहले उसने मैसेज के जरिए माफी मांगी थी।

अपने दोस्तों को भेजे मैसेज में उसने लिखा है,”मेरा एक वीडियो वायरल हुआ है, ये एक गलती थी, मैंने गलती की है, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं, इस समय मुझे आप सबकी जरूरत है मेरी मदद करें, और इस वीडियो को वायरल ना होने दें, मुझे खेद है कि मैंने सबको निराश किया और खुदको भी। कृपया मेरी मदद करें।”

बता दे कि दिल्ली के मशहूर फाइव स्टार होटल में आशीष पांडे ने एक कपल को धमकाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी। आशीष के साथ एक युवक और तीन युवतियां भी थीं। वाडियो में युवक आशीष को रोकता नजर आ रहा था जबकि एक युवती भी उस कपल को धमकाती दिखाई दे रही थी। गाड़ी में बैठने के बाद भी आशीष गालियां देता रहा और देख लेने की धमकी भी। ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad