ख्वाहिशें हर किसी के दिल में होती हैं और उन्हें पूरी करने के लिए कई लोग वो काम कर जाते हैं, जो हैरान कर देता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला चीन में, जहां एक शख्स ने अपना सपना पूरा करने के लिए अजीबो-गरीब काम किया। दरअसल, इस शख्स की ख्वाहिश थी कि वो अपनी जिंदगी में एक बार BMW कार जरूर खरीदे। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत भी की, और एक दिन वह कार खरीदने के लिए एक ट्रक में सिक्के लेकर शोरूम पहुंग गया। इस नजारे को देखकर शोरूम का मालिक भी हैरान रह गया। इसके बाद इन सिक्कों को गिनने के लिए बैंक से कर्मचारी को बुलाना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, कार खरीदने वाला शख्स पेशे से एक बस ड्राइवर है। उसका कहना है कि हमेशा से ही उसका सपना लग्जरी कार खरीदने का और इसके लिए वह काफी समय से सिक्के जमा कर रहा था। सिक्के जमा करते-करते उसे खुद ही पता नहीं चला कब उसके पास कार खरीदने के लायक रुपए जमा हो गए।
बताया जा रहा है कि इस शख्स ने पहले इन सिक्कों को लगातार 4 दिन में अपने दोस्तो की मदद से गिना। इनकी संख्या 1 लाख 50 हजार थी और कीमत 50 लाख से ज्यादा थी। इसके बाद सिक्कों का भरा ट्रक देखकर शोरूम के मैनेजर ने सिक्के गिनने के लिए बैंक में फोन कर 11 कर्मचारियों को बुलाया और 10 घंटे की मशक्कत के बाद 900 किलो वजन के ये सिक्के गिने गए। सिक्कों की गिनती पुरी होने के बाद शोरूम तालियों से गूंज उठा और मैनेजर ने गाड़ी की चाबी इस शख्स को सौंप दी।

No comments:
Post a Comment