खुशखबरी:सोना लुढका, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

खुशखबरी:सोना लुढका, चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने के दाम में 3 साल की सबसे बड़ी गिरावट का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में देखा गया, जहां पीली धातु 220 रुपए लुढककर एक सप्ताह से ज्यादा क निचले स्तर 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी 50 रुपए फिसलकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को वहाँ सोना 1.2 प्रतिशत टूट गया। यह अगस्त 2015 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है। कारोबार के दौरान एक समय सोना हाजिर 1,183.19 डॉलर प्रति औंस पर भी आ गया था।

आज वापसी करता हुआ यह हालांकि 1.20 डॉलर की बढत में 1,188.90 डॉलर प्रति औंस बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी मंगलवार को 3.8 डॉलर की मजबूती के साथ 1,192.4 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कुल मिलाकर सोने का परि­श्य अभी बेहतर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्बारा चीन का विकास अनुमान घटाने से आज एशिया बाजारों में बिकवाली का जोर रहा। इससे पीली धातु में थोड़ा सुधार देखा गया है।

स्थानीय बाजार में सोने-चाँदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 220 रुपए लुढककर 01 अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 31,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। चाँदी पर दबाव कम रहा। चाँदी हाजिर 50 रुपए फिसलकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी वायदा 120 रुपए टूटकर 38,735 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad