सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बने राम मंदिर–हि युवा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बने राम मंदिर–हि युवा

सुल्तानपुर—–  मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर , श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में विगत कई दिनों से शांति पूर्ण तरीके से आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास जी की कल रात्रि में जबरन गिरफ्तारी कर अनशन तोड़ने का शासन द्वारा प्रयास किया गया ।।
भारतीय संविधान भी प्रत्येक नागरिक को विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है और अनशन भी अभिव्यक्ति का एक साधन मात्र है ।। माननीय सर्वोच्च न्यायालय भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को विधिपूर्ण मानती है।महंत परमहंस दास जी का अनशन भी शांति पूर्ण प्रदर्शन ही था ।। ऐसी दशा में उ.प्र. शासन का कार्य पूर्ण रूप से अनैतिक लोकतंत्र की हत्या है ।।
हिन्दु युवा वाहिनी भारत  शासन के इस कृत्य की घोर निन्दा करती है। लोकतंत्र में शासन की तानाशाही कत्तई बर्दाश नही की जाएगी ।।
हिंदू युवा वाहिनी भारत नगर अध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवाई में सैकड़ों नागरिकों के साथ सुलतानपुर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने डीएम से मिलकर सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के द्वारा कानून बनाकर अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। इसी संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुलतानपुर को दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन हिन्दुओं की ताकत समाजसेवी दीपक जयसवाल व मंडल प्रभारी भाई कौशलेंद्र प्रताप सिंह का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। सभी ने एक स्वर से राम मंदिर निर्माण की आवाज उठाई तथा साधु संतों पर भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे अत्याचार की घोर निंदा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव बिल्लू ,जिला संगठन मंत्री नवीन मिश्रा ,जिला प्रवक्ता संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष गंगा शरण पाण्डेय, मंत्री राजकुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ,रोहित सिंह, दिव्यांश चतुर्वेदी ,अनिल सिंह, अतुल पाठक, शिवाकांत पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल जी सोनी,संतोष सोनी, संतोष अग्रहरी, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad