आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ SC का बड़ा फैसला, पुलिस हिरासत में 3 डायरेक्टर्स… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ SC का बड़ा फैसला, पुलिस हिरासत में 3 डायरेक्टर्स…

नई दिल्ली। आम्रपाली ग्रुप के अधूरे प्रोजेक्ट मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के तीन डायरेक्टरों को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि दस्तावेज देने तक तीनों लोग पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप के डायरेक्टर- अनिल कुमार शर्मा, शोव प्रिया और अजय कुमार को पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि वह लुकाछिपी का खेल बंद करे। अब जब तक दस्तावेज नहीं दिए जाते, तीनों डायरेक्टर पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की ठप पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने वाले बिल्डर का चयन करने के लिए एनबीसीसी लिमिडेट को निविदाएं पेश करने (टेंडर देने) की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने एनबीसीसी से 60 दिन के अंदर लंबित पड़ी परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad