नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी के साथ ही वे सबसे ज्यादा ‘पावरफुल नौकरशाह’ बन गए हैं। डोभाल को स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप (SPG) का हेड बनाया गया है। इससे पहले इस ग्रुप की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव किया करते थे और वे सरकार में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह होते हैं लेकिन अब यह जिम्मेदारी डोभाल को दी गई है।
1999 में स्ट्रैटिजिक पॉलिसी ग्रुप (SPG) का गठन करते हुए एक नोटिफिकेशन जारी की गई थी कि कैबिनेट सचिव ही इसके चेयरपर्सन होंगे। वही पिछले महीने 11 सितंबर को मोदी सरकार ने नई नोटिफिकेशन जारी की और 8 अक्तूबर को इसका गडट प्रकाशित किया कि अब NSA इसका चेयरमैन होगा। 1999 में SPG का गठन बाहरी, आंतरिक और आर्थिक सुरक्षा के मामलों में नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल (NSC) की मदद के लिए किया गया था। मोदी सरकार की नई नोटिफिकेशन के तहत इसमें पहले 16 सदस्य होते थे लेकिन अब 18 होंगे। इसमें कैबिनेट सेक्रटरी और नीति आयोग के वाइस चैयरमैन को दो नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
SPG में किए गए बदलाब और इसके पुनर्गठन से NSA राष्ट्रीय सुरक्षा के रणनीतिक ढांचे में सबसे ऊपर आ गया है। वहीं सरकार ने NSA की अगुआई में नए थिंक टैंक ‘डिफेंस प्लानिंग कमिटी’ की भी घोषणा की है जो नेशनल मिलिट्री और सिक्यॉरिटी स्ट्रैटिजी और विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों को लेकर रणनीति तैयार करेगा।
थल सेना अध्यक्ष, नेवी चीफ, वायु सेना अध्यक्ष, आरबीआई गवर्नर, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, डिफेंस प्रॉडक्शन, रेवेन्यू, ऑटोमिक एनर्जी, स्पेस डिपार्टमेंट और नैशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल सेक्रट्रिएट के सेक्रटरीज के अलावा रक्षा मंत्री के साइंटफिक अडवाइजर, कैबिनेट सैक्रट्रिएट के सेक्रटरी और इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ।


No comments:
Post a Comment