#MeToo मूवमेंट को इस अभिनेता ने बताया सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट, गंभीरता से न लेने की दी सलाह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 October 2018

#MeToo मूवमेंट को इस अभिनेता ने बताया सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट, गंभीरता से न लेने की दी सलाह

नई दिल्ली। भारत में #MeToo मूवमेंट को एक नई तेजी मिल गई है जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक के बाद एक्ट्रेसेज और तमाम महिलाओं ने अपने कड़वे एक्सपीरियंस साझा किए। इनमें कई बड़े नामों पर सवालिया निशान खड़े हुए। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इसे सस्ती पब्लिसिटी मान रहे हैं। मशहूर एक्टर असरानी ने #MeToo पर बयान देते हुए ऐसी बात कह दी है जो शायद महिलाओं को बिल्कुल पसंद न आए।

असरानी ने कहा है कि “मैं महिलाओं का समर्थन करता हूं, सभी को करना चाहिए। लेकिन ये सब ज्यादातर केवल पब्लिसिटी, फिल्म प्रमोशन का हिस्सा है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। केवल आरोपों का कुछ मतलब नहीं होता। इसे सीरियसली न लें।”

बता दें कि अभी हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तनुश्री का आरोप था कि नाना ने फिल्म के कोरियोग्राफर से डांस में कुछ ऐसे स्टेप्स जोड़ने को कहे, जिनसे वह उन्हें(तनुश्री) को छू सकें। हालांकि जब नाना सामने आए तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

अभी लोग नाना पाटेकर पर लगे आरोपों के झटके से उबरे भी नहीं थे कि आलोक नाथ की खबर ने सबको चौंका दिया। टीवी की मशहूर लेखिका विनीता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगाए। विनीता के बाद एक्ट्रेस संध्या मृदुल में भी आलोक नाथ पर आरोप लगाए। इस पर आलोक नाथ के वकील का कहना था कि वह सही समय पर बोलेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad