”लायक हुसैन”
गाजियाबाद।व्यापारियों के लिए किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं है प्रदेश में व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं गाजियाबाद में 1 माह में 9 लूट की वारदातें हो चुकी हैं और अभी हाल ही में बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है पूरा प्रशासनिक अमला फेल हो चुका है प्रदेश के बाहर चुनावों में आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का ज्यादा ध्यान है परंतु अपने प्रदेश पर ध्यान नहीं .जब थाने और पुलिस चौकी और पुलिस वाले सुरक्षित नहीं हैं तो इस प्रदेश में जनता का क्या हाल होगा यह सोचने का विषय है यह काला दिवस पूरे प्रदेश पर प्रश्न चिन्ह है समाजवादी पार्टी इस घटना की निन्दा करती है और इंस्पेक्टर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है यह बात नरेन्द्र गुप्ता नंदी प्रवक्ता समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी व्यापार सभा के द्वारा तरूणमित्र समाचार पत्र के संवाददाता से बातचीत के दौरान कही गईं। यहां पर एक खास बात यह है कि नरेन्द्र गुप्ता उर्फ नन् समाजवादी पार्टी के उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने एक बार समाजवादी पार्टी का हाथ थामा तो फिर किसी अन्य पार्टी की ओर अपना रूख नहीं किया और न ही किसी अन्य पार्टी को तवज्जो दी, और यही श्री नन्दी जी की एक बेहतर पहचान में शामिल है,
यहाँ पर हम आपको यह भी बताने का प्रयास कर रहे हैं कि अब यह समझने बाली बात है कि अमूमन ऐसा कम ही होता है कि पोलिटिक्स में कोई नेता सिर्फ एक पार्टी के हितों के लिए सही साबित हो रहा है और अन्य किसी भी पार्टी को तरजीह न दी हो तो फिर यह कहना तनिक भी गलत नहीं होगा कि ऐसे नेता की पकड़ अपनी पार्टी के प्रति कितनी जबर्दस्त हो सकती है और ऐसे नेता या कार्यकर्ता को क्या आला नेताओं के द्वारा इज्जत कितनी मिलती होगी यह कहने बाली बात नहीं है। और यह बात सत्य है कि नरेन्द्र गुप्ता उर्फ नन्दी जी को चाहे नेता जी माननीय मुलायम सिंह यादव की बात करें या फिर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव सहित तमाम बड़े नेताओं में उनकी बेहतर छवि है और श्री नन्दी जी को सभी बड़े नेताओं के द्वारा सम्मान मिलता है।श्री नन्दी ने कहा कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर इतने हताश हैं कि वह इस बात को सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर भाजपा सरकार ने गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही जड़ से खत्म करने के लिए एक नीति बनाई है चूंकि कभी भी किसी अन्य सरकार ने गरीब जनता का हनन इस प्रकार नहीं किया जिस प्रकार भाजपा कर रही है और उन्होंनें कहा कि समाजवादी पार्टी में कभी भी गरीबों के साथ अन्याय नहीं हुआ उनका मानना है कि भाजपा सरकार ने अपने आप ही एक गहरा गड्ढा खोदा है जिसमें वह खुद ही गिर गई,उन्होंने कहा कि कहते हैं कि बुरे का अंत भी बुरा ही होता है जो कि आज भाजपा सरकार के साथ हो भी रहा है और इसका जवाब 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता सिखाएगी कि वह जब किसी को कुर्सी पर बिठाने का कार्य कर सकती है तो फिर कुर्सी से उतारने का काम भी जनता को बखूबी आता है जिसका खामियाजा तो भाजपा को भुगतना ही पड़ेगा।

No comments:
Post a Comment