35 वर्षीय युवक पर धरदार हथियार से हमला, मृत समझ बगल के खंडहर में फेंक अज्ञात हमलावर फरार
आरा(डिम्पल राय/वसीम)। मुफसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की गई है जिसे मृत समझ घर के बगल में रहे खड़ंहर में फेंक कर अज्ञात हमलावर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बलबतरा से दौलतपुर गांव आए बरात में मुफसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मो जलील के लगभग 35 वर्षीय पुत्र मो साबिर अंसारी उर्फ जुम्मन मेहमानों की खतीरदारी कर लगभग 1 बजे रात को अपने घर आकर सो गए थे उसके तकरीबन 1 घन्टे बाद लगभग रात्रि 2 बजे किसी ने दरवाजा खटखटा कर रास्ते की जानकारी मांगी और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला की चार की संख्या में रहे अज्ञात हमलावरों ने उनके मुँह को दबा दिया और बगल के खंडहर में ले जा कर धरदार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया जिससे वो अचेत हो गए और उन्हें मरा समझ वही फेक कर भाग गए। जैसा कि जख्मी ने इशारे से बताया। उसके तकरीबन 1 घन्टे बाद लगभग 3 बजे जख्मी के शरीर मे हलचल होने के बाद पड़ोसी को जानकारी हुई जिसके बाद उसे आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहा उनका ईलाज चल रहा है।
Post Top Ad
Tuesday, 4 December 2018
Home
tarunmitra
35 वर्षीय युवक पर धरदार हथियार से हमला, मृत समझ बगल के खंडहर में फेंक अज्ञात हमलावर फरार
35 वर्षीय युवक पर धरदार हथियार से हमला, मृत समझ बगल के खंडहर में फेंक अज्ञात हमलावर फरार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment