मादा वनमानुष को बंधक बना वेश्यावृत्ति में धकेला, 2 पौंड देकर ग्राहक करते थे सेक्स | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

मादा वनमानुष को बंधक बना वेश्यावृत्ति में धकेला, 2 पौंड देकर ग्राहक करते थे सेक्स

आदमी अपने आनंद के लिए कितना गिर सकता है इसका यह उदाहरण है। एक मादा वनमानुष को बांधकर बनाया सेक्स वर्कर बना दिया गया था। प्रति दिन उसके साथ कई लोग बलात्कार करते थे।

घटना इंडोनेशिया की है। इंडोनेशिया के एक गांव से मानवता को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक वनमानुष को वेश्यालय में बंदी बनाकर सेक्स वर्कर बनाया गया। मामला सामने आने पर लोग हैरान रह गए और जमकर आलौचना की। मीडिया में एक खबर के अनुसार अनुसार पोनी नाम की मादा वनमानुष को फरवरी 2003 में बॉर्नियो के जंगल से चुरा कर बंदी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार मादा वनमानुष को उस समय बंदी बनाया गया था जब वह बच्ची थी।

इसके बाद उसे एक वेश्यालय में बांधकर रखा गया। इतना ही नहीं इसे बंदी बनाने वाले लोग उसे वेश्यावृति की ट्रेनिंग भी देते थे। जहां पर उसके साथ ताड़ की खेती करने वाले लोगों ने कई बार सेक्स किया। खबर में बताया गया कि इसे जंजीरों से बाधकर रखा जाता था। वहीं इसके साथ सेक्स करने वाले लोग दो पौंड देकर सेक्स करते थे।

मामला सामने आने के बाद सरकार की ओर से पोनी को रिहा कराया गया। राहतकर्मियों ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मादा वनमानुष के पूरे शरीर को शेव कर दिया गया था। इतना ही नहीं जब इसे किसी ग्राहक के सामने पेश किया जाता था तब उसे कई तरह के गहने पहना दिए जाते थे। साथ ही खुशबु के लिए परफ्युम भी छिड़का जाता था। साथ ही इसे सेक्स की कई तरह की स्टाइल भी सिखाई गई थी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब भी उसे दलाल दिखता था तो वह समझ जाती थी कि वह कोई ग्राहक लेकर आया है जिसके साथ उसे सेक्स करना होगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी मर्द को देखकर घबरा जाती थी लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या 21वीं सदी में भी लोगों की मानसिकता इतनी घटिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad