भारत और चीन की सेनाएं 13 दिन तक करेंगी सैन्य अभ्यास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

भारत और चीन की सेनाएं 13 दिन तक करेंगी सैन्य अभ्यास

भारत और चीन के बीच रिश्तों में हमेशा तल्खी देखने को मिलती है। इसके अलावा राजनैतिक बयानबाजी होती रहती है। युद्ध की धमकी भी दोनों ही देशों की तरफ से आती रहती है। इसके बीच दोनों देशों के लिहाज से बड़ी खबर आ रही है कि भारत-चीन की सेना के बीच 10 -23 दिसंबर के बीच सैन्य अभ्यास होगा।

दरअसल दोनों ही देश इसमें अपनी शक्ति का परिक्षण करके ताकत का इंम्तिहान लेंगे। खास बात तो यह है कि 13 दिन चलने वाला ये सैन्य अभ्यास संयुक्त रुप से होगा। बता दें कि कुछ ही दिन पहले चीन ने भारत की सीमां लांघने की कोशिश की थी। चीन के दो हैलीकॉप्टर भारतीय सीमा में देखने को मिला था।

ल ही में एक रिपोर्ट में हुए खुलाशे में पता चला है कि चीन ने भारत में दोहरी घुसपैठ की कोशिश की। चीन ने एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में घुसने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में भी ड्रैगन सैनिकों को भारत की सीमा के अंदर देखा गया। लद्दाख के बुर्तसे और ट्रैक जंक्शन पोस्ट ट्रिग हाईट और डेपसांग इलाके में पड़ते हैं। सूत्रों के मुताबिक लद्दाख के ट्रिग हाईट और डेपसांग का ये इलाका भारत के लिए रणनीतिक तौर पर काफी महत्व रखता है।

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि चीन को 2 हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में देखे गए। चीन की यह कोशिश पिछले महीने की 27 अगस्त को की गई। जिसमें ये दोनों हेलीकॉप्टर MI-17 की तरह दिख रहे थे और यह करीब 5 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में रहे।

इसके अलावा लद्दाख में हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले चीनी सैनिकों ने जमीनी बॉर्डर को भी पार कर लिया। खबर है कि अरुणाचल प्रदेश की दिवांग घाटी में क्षेत्र के ग्रामीणों ने चीनी सुरक्षाबलों के दाखिल होने की जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad