40वें वार्षिक अधिवेशन पर,निकलेगी स्वस्थ जीवन शैली यात्रा शामिल होगें,वरिष्ठ चिकित्सक व छात्र | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

40वें वार्षिक अधिवेशन पर,निकलेगी स्वस्थ जीवन शैली यात्रा शामिल होगें,वरिष्ठ चिकित्सक व छात्र

लखनऊ। एनएमओ, अवध प्रान्त के द्वारा, नेशनल मेडीकोज आर्गेनाईजेशन के 40वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा हैं ।जिसमें यह कार्यक्रम किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में दो दिवसीये शानिवर व रविवार को किया जा रहा है। यह जानकारी आज एनएमओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केजीएमयू के कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भटट् ने कलाम सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बाताया।
कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अंदर संस्कार, नैतिकता एवं समाज सेवा की भाावना आए इसके लिए एमसीआई के कुछ नए नियम भी बनाए है। जिसके तहत प्रत्येकछात्र-छात्रा को सोशल आउट रीच सेल के माध्यम से यह सर्विस करनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह काम एनएमओ यह काम विगत 40 वर्षो से कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अन्य प्रदेशों में जाने से राष्ट्रीय एकीकरण का विकास होता है, बच्चे दूसरे प्रदेशों की संस्कृति से परिचित होते है,जिस वजह से आपसी मतभेद की भावना दूर होती है। और वहां का रहन-सहन और संस्कृति जानने की वजह से आपस में प्रेम एवं सम्मान का भाव जागृत होता है।

छ:सालोें से चली आ रही  स्वाथ जीवन शैली यात्रा 

इस अवसर पर एनएमओ के प्रान्त उपाध्यक्ष एवं ट्राॅमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष डाॅ संदीप तिवारी ने बताया कि एनएमओं एलाॅपथी विधा के चिकित्सकों से जुड़ा, समर्पित सेवा संगठन है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण अंग, अधिवेषन से दो दिन छ: सालोें  से चली आ रही प्रथा स्वाथ जीवन शैली यात्रा है, गुरूवार को यात्रा का श्रीगणेश होना है, जिसमें इस वर्ष पूरे भारत वर्ष से तीन सौ  वरिष्ठ चिकित्सक, छात्र एवं चिकित्सक शिक्षक इसका अंग बनने केलिए आ रहे है। यात्रा का आरम्भ अयोध्या धाम से मंत्री रमापति शास्त्री , हनुमानगढ़ी महंत बलराम, नगर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के द्वारा झंडी दिखा कर होना है।
डाॅ संदीप तिवारी ने बताया कि ये यात्रा, ‘श्री विवेक्श्रीष्टि योग संस्थान’ अयोध्या धाम से सुबह सात  आरम्भ होकर सभी ग्रामों में स्वस्थ जीवन शैली, असंक्रामक बिमारियों, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, एनीमिया से बचाव के तरीकों पर जागरूक करते हुएए आरोग्य का सन्देश प्रदान करेगी।

यहॉ होगा  रात्रि विश्राम 

साइकिल यात्रियों का रात्रि विश्राम रामसनेहीघाट, बाराबंकी में, प्रथम दिन 67 किमी की यात्रा के समापन पर होना है। अगले दिन की यात्रा जिसकी दूरी 60 किमी होगी, भीटरिया से प्रारम्भ होकर बाराबंकी नगर, हिन्द मेडिकल काॅलेज होते हुए लखनऊ में प्रवेश करेगी। यहां इसके साथ नगर की शोभा यात्रा से जुड़ जाएगी, जो आरएमएल मेडिकल काॅलेज होते हुए कलाम सभागार, केजीएमयू में सम्पन्न होगी।

एनएमओ से देशभर में करीब 15 हजार विद्यार्थी जुड़े

एनएमओ के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र मलिक ने कहा कि, एनएमओ से देशभर में करीब 15 हजार विद्यार्थी जुड़े हुए है और यह सभी छात्र-छात्राओं किसी न किसी समाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं और इसके उनके अंदर नेतृत्व क्षमता आती है क्योंकि जो अन्य आर्गेनाईजेशन है वहां पर डाक्टर्स एवं फैकेल्टी को यह मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि एनएमओं को यह मौका उपलब्ध कराता है कि वह अपने नेतृत्व क्षमता को बढ़ा सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस आर्गेनाईजेशन में छात्राओं पर भी विशेष अवसर दिये जातेे है कि वह आगे आकर समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad