8 दिसम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

8 दिसम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन अवास्तविक लेकिन निराशा या आंतरिक भय रहेगा। शारीरिक व्यथाएँ बढ़ेगी या पुराने रोग अपना प्रभुत्व बढ़ाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है; गर्भाशय, स्तन में गांठ, सफेद पानी की समस्या आदि हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज पारिवारिक क्लेश से मानसिक परेशानी बढ़ेगी। आपके नजदीकी लोगों एवं परिचितों तथा मित्रों पर संशय या शंका ना करें। मलावरोध, बवासीर, बदहज़मी, खुजली जैसे रोग के रोगी है तो आप खान-पान में सतर्कता रखें।

मिथुन राशिफल— आज आमतौर पर आपका कोई भी कार्य रुकेगा नहीं, यश प्राप्ति के साथ सफलता भी मिलेगी। अभ्यास, विद्या प्राप्ति, परीक्षा व प्रवास में अनुकूलता रहेगी। यदि भवन, जमीन, जायदाद के कागजों की कार्यवाही बाकी है तो वह आज पूर्ण होगी।

कर्क राशिफल— स्नेहीजनों एवं मित्रों के पीछे खान-पान, चाय, पर्यटन, सिनेमा आदि के पीछे आर्थिक खर्च हो सकता है। वस्त्र की खरीदी या भेंट-सौगात की भी प्राप्त होगी। माता के प्रति स्नेह बढ़ेगा। भौतिक साधनों की खरीदी संभव हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको सामान्य सा भय रहेगा, लेकिन वह सिर्फ एक भ्रम ही होगा। ह्रदय की या लहू पतला करने की दवाई ले रहे हैं तो आज दवाई खाना ना भूलें। किसी की भी मानहानि या अपमान ना करें, हो सके तो अन्य से भी ना होने दें।

कन्या राशिफल— आज आपको छोटे-मोटे आर्थिक कष्ट या उपाधि का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको हिम्मत व बुद्धि से निपटाने होंगे। यात्रा में कष्ट या ठगाई के प्रसंग बन सकते हैं या किसी लापरवाही से समस्या हो सकती हैं।

तुला राशिफल— आपके महत्वपूर्ण कार्यों में आज उत्तम मित्रों व रिश्तेदारों का पूरा साथ-सहयोग रहेगा। थोड़े एवं योग्य दिशा के परिश्रम से मनोकामना की पूर्ति होगी तथा वांछित वस्तुओं की प्राप्ति या खरीदारी भी होगी। ऋण मुक्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपके मानसिक तथा शारीरिक व्यथाएँ बढ़ सकती है। विरोधी पक्ष महिला वर्ग के ज़रिए आपको क्षति पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में असफलता से मन में उत्साह तथा उमंग का अभाव रहेगा।

धनु राशिफल— यदि आप कोई शुभ या मांगलिक समाचार की राह में है तो शीघ्र आकांक्षा पूर्ण होगी। स्त्रियों से लाभ मिलेगा, लेकिन अपन स्थान व मर्यादा ना भूलें। घर परिवार के झगड़े-झंझटों में शान्ति रहेगी। अध्यापन कार्य में प्रगति होगी।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको पुराने रोगों में राहत मिलेगी, लेकिन दाद, खुजली एवं कफ जैसी नई समस्याएं भी हो सकती हैं। खान-पान में सावधानी रखें। आंत, ह्रदय, अन्न नलिका, गला जैसे स्थानों में समस्या हो सकती है।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपकी साझेदार से दैनिक व्यवसाय में मुख्य व्यापार आगे बढ़ाने संबंधित योग्य चर्चा होगी। स्त्रियों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। कामवासना, प्रेम-प्रसंगों के मामलों में वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन राशिफल— आज आप दान-धर्म एवं कर्म को प्रधानता देंगे। यज्ञ, पूजा आदि का घर पर या मन्दिर पर आयोजन कर पाएंगे। यदि आप संपरीक्षक, इंजीनियर है तो लेखनकार्य के आदान-प्रदान में थोड़ी सावधानियां बरतें। आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad