लखनऊ। नगर आयुक्त डा इन्द्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जोन-1 क्षेत्र के अन्तर्गत हजरतगंज कोतवाली से बाल्मीकि मार्ग, नावेल्टी रोड, त्रिलोकनाथ रोड, कैपिटल सिनेमा, हजरतगंज चैराहा, के-सन्स गली व नवल किशोर रोड तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान में अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा, अपर जिला मजिस्ट्रेट, एस.पी. सिटी, क्षेत्राधिकारी, जोनल अधिकारी जोन-1 नरेन्द्र देव वर्मा, कर अधीक्षक राजेश सिंह व थाना प्रभारी हजरतगंज भी मौजूद रहे। इस अभियान में दुकान के सामने 12 टीन सेड तोड़े गये जिसमे 03 ट्रक सामान जब्त किया गया। अभियान में मौके पर रु. 49,600- जुर्माना वसूल किया गया। साथ-साथ दुकानदारों एवं अतिक्रमणकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन विभाग की टीम, निरीक्षक अनिल मिश्रा समस्त स्टाफ व भारी मात्रा पुलिस बल भी मौजूद रहे।
Post Top Ad
Friday, 7 December 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment