भाजपा की गलत नीतियों से नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान – मुलायम सिंह यादव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

भाजपा की गलत नीतियों से नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान – मुलायम सिंह यादव

लखनऊ। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। वीर सैनिकों को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला। भाजपा के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विघटनकारी राजनीति को करारी शिकस्त देकर ही समाज को बंटने और सौहार्द सद्भाव को बचाने का काम हो सकता है। यह बात उन्होंने फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के लिए काम कर रही हैं। सभी वर्गों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। श्री यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना बहुत जरूरी है। भाजपा को समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है। हमें एकजुट होकर हर हालत में इसे हटाना होगा।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता जानती है कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो वह किसानों, गरीबों, नौजवानों और महिलाओं के लिए काम करती है। उन्हांेने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं और नौजवानों को समाजवादी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा इन वर्गों की मदद की और उनकी समस्याओं को हल किया है।
इस अवसर पर बोलते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में जवान, किसान और नौजवान सभी दुखी और परेशान हैं। देश की फौज पर देशवासियों को गर्व है। भारत माता की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी शहादत दी। लेकिन भाजपा की सरकार ने सेना को सम्मान देने के बजाय अपनी राजनीति से अपमानित करने का काम किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने फैसला लिया था कि शहीद होने के बाद जवानों का शव उनके घर आएगा। उसके पहले केवल बेल्ट और कैप आती थी। इसी तरह से नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो जवानों के शहीद होने पर प्रदेश सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद देना शुरू किया था, और जब फिर सरकार बनी तो हमने सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस के जवानों को शहीद होने पर ₹20 लाख देकर उनके परिवार की मदद करने का काम किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल में केंद्र की भाजपा सरकार में सेना के 350 जवान शहीद हुए हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी जी ने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो एक जवान के सिर के बदले 10 सिर लेकर आएंगे, लेकिन केंद्र में सरकार बनने के बाद मोदी जी के वादो का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अब जवानों की शहादत पर चर्चा करने के बजाय देश को मंदिर- मस्जिद और हिंदू- मुस्लिम के बहस में उलझा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हीरा व्यवसाईयों के लिए बुलेट ट्रेन बना रहे हैं। लेकिन वह कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हमारे जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों नहीं देते। श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोट बंदी करके सारा पैसा बैंकों में जमा कर लिया उसके बाद भी जवानों को वन रैंक वन पेंशन क्यों नहीं दिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जवानों के साथ किसान और नौजवान भी भाजपा सरकार से बहुत निराश और परेशान है। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि सभी के खाते में 15-15लाख रुपए दिया जाएगा और दो करोड़ नौकरियां दी जाएगी। उनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा किसानों की आय दोगुना नहीं हुई डीएपी लेकर अन्य खादें महंगी हो गई। किसानों का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है। किसानों की आमदनी घट रही है। देश में 40 हजार किसान आत्महत्या कर चुका है।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश की लड़ाई है। भाजपा बहुत शातिर है, लोगों को बहका देती है। अभी उसकी बहुत टीमें एबीसीडी मैदान में आएंगी। आने वाला लोकसभा चुनाव देश और समाज को बचाने वाला चुनाव है। भाजपा लोगों को बांट कर समाज को तोड़ने का काम कर रही है। इनसे सावधान रहना है। श्री यादव ने उम्मीद जताई कि इस लड़ाई में फिरोजाबाद के लोग समाजवादियों की मदद करेंगे। श्री यादव ने कहा कि कुछ लोग हमारा झंडा लगाकर हमें ही धोखा देने का काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं चलेगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते नेताजी ने शहीदों का जो सम्मान किया था, वह शहीद के परिवार के लोग आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के लोगों ने विषम परिस्थितियों में भी पिछले चुनाव में समाजवादियों को जिताया था। यहां के सांसद ने जितना हो सकता था उतना विकास कराने का काम किया है। 2019 के बाद एक बार फिर से वक्त आएगा और जो काम बचा होगा वह भी पूरा होगा। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad