साईकिल यात्रियों ने लगाए स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्र सेवा के गगन भेदी नारे,गूंज उठा अटल कन्वेंशन सेंटर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

साईकिल यात्रियों ने लगाए स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्र सेवा के गगन भेदी नारे,गूंज उठा अटल कन्वेंशन सेंटर

लखनऊ। साईकिल चलाएं और स्वस्थ्य जीवन शैली पाएं के संदेेश के साथ नेशनलमेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा गुरुवार को दिनांक को अयोध्या से शुरू हुई साईकिल रैली का शुक्रवार को अटलबिहारी वाजपेयी कन्वेंशनसेंटर में समापन हुआ।इस अवसर पर अयोध्या से लखनऊ पहुंचने पर इस रैली में भाग लेने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं समाज सेवियों का लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान साईकिल से अयोध्या से लखनऊ की दूरी तय करने वाली साईकिल यात्रियों के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा जैसे गगन भेदी नारो से कन्वेंशन सेंटर गूंज उठा।


चिकित्सा विश्वविद्यालय में नोकार बुधवार का नारा : प्रो भटट्

साईकिल यात्रा के समापन समारोह को महापौर संयुक्ता भाटिया नेे कहा कि कड़ी मेहनत कर स्वस्थ्य जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक किए जानेवाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं संभ्रांत नागरिकों के स्वागत के लिए वह यहां आई हैं। केजीएमयू के कुलपति एमएलबी भटट् ने वहा। मौजूद लोगों को कहा कि हालही में चिकित्सा विश्वविद्यालय में नोकार बुधवार का नारा देकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिन साईकिल चलाने की प्रेरणा दी जार ही है, जिससे समाज को स्वस्थ रखनेे वाले चिकित्सक एंव स्वास्थ्य कर्मी अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरू कर है ।

स्वस्थ जीवन  के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना जरूरी

चेयरपर्सन डाॅ संदीप तिवारी ने बताया कि नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस साईकिल यात्रा का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना था, जो बेहद सफल रहा ।उन्होंने बताया कि अयोध्या से लखनऊ तक निकाली गई इस साईकिल यात्रा के दौरान चिकित्सकों द्वारा आमजन के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad