लखनऊ 07 दिसम्बर। रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे एक ऐसा फ़र्ज़ी IRTS अधिकारी चढ़ा है जो खुद को IRTS अधिकारी बताकर रेलवे अधिकारियों पर रौब गांठता था। खुद को IRTS अधिकारी बताने वाला युवक दिल्ली से गया तक बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी 2 टायर में बिना टिकट के सफर कर रहा था। टीटी द्वारा टिकट मांगने पर युवक ने खुद को IRTS अधिकारी बताते हुए टीटी पर रौब गाँठने लगा और टीटी पर दबाव बनाने लगा। टीटी की ओर से की गई पूछताछ में युवक कोई आईडी कार्ड नही दिखा पाया। टीटी ने तुरंत इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल को दी जहां पोस्ट कमाण्डर सिटी स्टेशन एम के खान के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से फ़र्ज़ी IRTS अधिकारी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमरजीत शर्मा बताया जो कि बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में रह कर सिविल की तैयारी करता है। वहीं इस मामले में RPF सिटी स्टेशन थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Post Top Ad
Friday, 7 December 2018
रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी IRTS, ट्रेन में गढ़ता था सबपे रौब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment