अपराध संवाददाता
लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में कलयुगी बाप ने बेटी के साथ मुंह काला करने का प्रयास किया वही दूसरे गाँव के ही रहने वाले युवक ने शौच के लिए निकली किशोरी को अगवा कर अपहरण कर लिया। वहीं पुलिस ने दोनों घटनाओं में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस कलयुगी बाप को गिरफ्तार नहीं कर पाई है वहीं अपहरण के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलाल गंज कोतवाली क्षेत्र के हुलास खेड़ा गांव का मजरा बाज खेड़ा में कलयुगी बाप वंश राज ने सो रही नाबालिक बेटी के साथ मुंह काला करने का प्रयास करने लगा वहीं साथ में लेटी उसकी मां ने जब विरोध किया तो मां बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया। वहीं पीड़ित बेटी को लेकर मां ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलयुगी बाप वंश राज की तलाश कर रही है। वहीं दूसरे गौरा गांव के भैदुआ में शौच के लिए निकली(17) वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक पप्पू ने अपनी मां के साथ मिलकर अगवा कर अपहरण कर लिया वहीं पीड़िता की मां सूरज कली ने पुलिस को तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कलयुगी बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।दूसरे अपहरण के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment