हाथरस-सासनी। क्षेत्रीय लोगों ने आठ वर्षीय एक लड़के को जेब काटते वक्त पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सेंट्रल बैंक के सामने एक आठ वर्षीय लड़का का एक व्यक्ति की जेब काटते हुए वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौजूद लोगों ने बताया कि किशोर के हाथ में एक प्लास्टिक का बोरा था। जिसे व्यक्ति की जेब के ऊपर लगा दिया और उसकी जेब में रखे रूपयों को निकाल लिया। यह नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दूसरे दिन किशोर उसी जगह पर फिर अपना हाथ साफ करने आया तो कैमरें में कैद हुई फिल्म के आधार पर किशोर को पहचान लिया, और उसे पकड़कर कोवताली ले गये। जहां पुलिस ने किशोर के माता पिता को कोतवाली बुलाया। समाचार लिखे जाने तक किशोर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद था। पुलिस किशोर के माता पिता के इंतजार में थी। वहीं पूछताछ में किशोर ने अपना नाम अफसर पुत्र अनवार निवासी हाथरस बताया है।
Post Top Ad
Tuesday, 11 December 2018
जेब काटते किशोर को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment