कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, आतिशबाजी संग राहुल गांधी जिन्दाबाद के लगे नारे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 11 December 2018

कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, आतिशबाजी संग राहुल गांधी जिन्दाबाद के लगे नारे

लखनऊ। पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में देख कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जश्न मनाया। कांग्रेसजनों द्वारा ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर जश्न का इजहार किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी जिन्दाबाद-सोनिया गांधी जिन्दाबाद-राजबब्बर जिन्दाबार के जमकर नारे भी लगे। पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को बधाई दी और कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने अध्यक्षीय कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण किया है देश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जीत का तोहफा मिला है। आज यह साबित हो गया कि केन्द्र की मौजूदा सरकार जो लगातार युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों को धोखा दे रही थी, अपमानित कर रही थी और समाज में घृणा का माहौल बना रही थी, जनता ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आईपीएन को भेजे अपने बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निरन्तर जनमुद्दों पर न सिर्फ संघर्ष करते रहे बल्कि युवाओं और किसानों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जिसका परिणाम है कि आज देश में श्री गांधी युवाओं और किसानों की आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में मिली सफलता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के अथक मेहनत जिन्होंने तीनों में 88 से अधिक जनसभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस की इस विजयश्री में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके लिए पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता गौरव और गर्व महसूस करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad