क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ चक्का जाम
【s.p.verma】
बरसठी (जौनपुर) – स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाज़ार में बीती रात आभूषण व्यवसायी से लूट व मारपीट से आक्रोशित व्यपारियों ने बाजार के चौराहे पर चक्का जाम कर पुलिस के ख़िलाफ़ जम कर नारे बाजी किया । चक्का जाम की सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अवधेश कुमार शुक्ला ने शीघ्र ही लूट में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार करने तथा बरसठी और सुरियावां थाने के बॉर्डर पर पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन देकर किसी तरह उग्र व्यपारियो द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक छः दिसबंर रात लगभग साढ़े सात बजे शिवा उर्फ गोरे से पुत्र स्व राजकुमार सोनी अपने एक अन्य साथी के साथ सुरियावां बाजार से आभूषण लेकर वापस अपने घर आलमगंज आ रहा था कि रास्ते मे पड़ने वाले गोपीपुर गांव में वरुणा नदी के पुल पर उत्तरी छोर पर जो बरसठी थाना के अंतर्गत पड़ता है। पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशो ने जो तीन की संख्या में गमछे से मुँह बाधे थे। लाठी-डंडे से शिवा व उसके साथी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिए अचानक हुए हमले से शिवा की बाइक असन्तुलित होकर गिर पड़ी । शिवा के बेहोश होने पर शिवा के पास से आभूषण जिसमे सोने के चैन 12 ग्राम, लाकेट, अंगूठी तथा चाँदी के पायल सहित अन्य आभूषण तथा पास में रखे नगदी को छीन कर फ़रार हो गए । किसी तरह शिवा का साथी अपने परिजनों को मोबाइल से सूचना दिया। मौके पर पहुँचे परिजन डॉयल 100 पुलिस को घटना की जानकारी दिए। लगभग आधे घण्टे देर से पहुँची पुलिस गंभीर हालत में शिवा को अपने गाड़ी पर बैठा कर थाने की तऱफ चले, किन्तु बीच रास्ते मे यह कह कर गाड़ी से उतार दिए कि जाकर अस्पताल में अपना इलाज करा लो घटना सुरियावां थाना क्षेत्र की है। शिवा के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी ले गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वापस घर भेज दिया । रात भर बरसठी पुलिस यह कहती रही कि घटना सुरियावां थाना क्षेत्र की है किन्तु सुबह जब उग्र व्यापारियों ने चक्का जाम किया तो बरसठी पुलिस यह कहने लगी कि तुंरत मुक़दमा पंजीकृत होगा रात में लोकेशन ठीक से समझ नही पाए। इसके पूर्व में भी आलमगंज बाजार में बीते चार नवंबर को दोनों गुटों के आपसी विवाद के चलते अंग्रेजी शराब ठेके के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार को आग के हवाले कर दिया था जिसके प्रतिउत्तर में दूसरे गुट ने 9 नवंबर की रात में दोनों व्यापारियों की दुकान में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था। जिसमे सब कुछ जलकर ख़ाक हो गया था । बीती रात हुई घटना का भी तार बरसठी पुलिस उन्ही दो घटनाओ को जोड़कर चल रही है।
आलमगंज में घट रही घटनाओं को लेकर यदि बरसठी पुलिस गंभीर नही हुई तो आने वाले भविष्य में कोई भी अनहोनी हो सकती है।

No comments:
Post a Comment