सिपाही मुकेश हत्याकांड का आरोपी उज्जवल कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि सत्ता पोषित ? | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

सिपाही मुकेश हत्याकांड का आरोपी उज्जवल कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि सत्ता पोषित ?

 केन्द्रीय मंत्री ,पूर्व विधायक और भारतीय खिलाड़ी के साथ है कुख्यात उज्जवल का सेल्फी

>> मैं किसी उज्जवल को नहीं जानता ,सार्वजनिक व्यक्ति हूं कौन सेल्फी ले रहा ,नहीं पहचानता-केन्द्रीय मंत्री

>> बीते 19 अक्टूबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर उज्जवल ने लिखा है-होश में रह बेटा … नो इंटरफेयर इन माई मैटर

रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) । राजधानी जिले पटना में गोलीबारी कर रंगदारी सेल के जबाज सिपाही मुकेश सिंह की हत्या करने वाला कुख्यात उज्जवल कोई मामूली नहीं बल्कि सत्ता पोषित अपराधी हैं । यह दावा मेरा नहीं बल्कि अवनिष कुमार उर्फ उज्जवल के फेसबुक अकाउंट से अपडेट किये गये कई तस्वीर से झलकता हैं ।
उज्जवल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के साथ लिये गये सेल्फी तस्वीर को बीते  2 जुलाई 2015 को अपलोड किये हुये हैं । इसी तरह वर्तमान वर्ष के 7 जनवरी को लिये गये एक तस्वीर को उज्जवल ने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया है जिसमें भाजपा पार्टी के पूर्व विधायक अनिल कुमार दिख रहें हैं । यह दोनों भाजपा नेता तो स्थानीय हैं ,किसी कार्यक्रम में भेट, मुलाकात ,वोटर के नाते हो सकती हैं । भाजपा पार्टी से कुख्यात उज्जवल जुड़ा है है की नहीं इसका प्रमाणिकता नहीं हैं ।
       कुख्यात उज्जवल का तस्वीर सिर्फ राजनेताओं के साथ ही नहीं बल्कि भारत के सेलिब्रिटी के साथ भी हैं । उज्जवल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बीते 17 जुलाई को जो तस्वीर अपलोड किया है वह भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ हैं ।उज्जवल ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट को बीते 19 अक्टूबर को लास्ट अपडेट किया हैं ,जिसमें लिखा हैं की होश में रह बेटा …. नो इंटरफेयर इन माई मैटर।गोगल्स पहने अपना तस्वीर भी डालें हुये हैं ।जिसको 245 लोगों ने लाइक तो 61 लोगों ने कॉमेंट किया हैं । कुख्यात उज्जवल कितना पढ़ा -लिखा है यह स्पष्ट नहीं हैं लेकिन वह अपना अधिकांश पोस्ट अंग्रेजी में करता हैं । 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad