अधिवक्ता जीतेन्द्र हत्याकांड में आईजी ने किया समीक्षा , दो शूटर के गिरफ़्तारी के क़रीब एसआईटी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 December 2018

अधिवक्ता जीतेन्द्र हत्याकांड में आईजी ने किया समीक्षा , दो शूटर के गिरफ़्तारी के क़रीब एसआईटी

 पुलिस के समक्ष आ गया हैं पुरा मामला ,डीआईजी कर सकते हैं आज खुलासा

>> हत्याकांड में चार शूटर शामिल होने की बात आ रहीं सामने

रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां के कार्य कुशलता की ही देन हैं की पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह के हत्याकांड में महज तीन घंटे के अंदर खुलासा ही नहीं हुआ बल्कि नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बिहार पुलिस की लाज बच गयी । घटना के बाद जिस तरह से अधिवक्ता संघ, पुलिस -व्यवस्था पर आक्रोशित थीं और पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने वरीय पुलिस अधिकारी को कॉल कर रिपोर्ट मांगा था यह तय था की पटना पुलिस अधिकारी पर गाज गिरेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी घटना को लेकर गंभीर थे। जोनल आईजी एन एच खां के देखरेख में काम कर रहें एसआईटी ने घटना में अंजाम देने वाले दो शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया हैं । लेकिन कोई पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने या पुष्टि करने को तैयार नहीं हैं । ऐसा माना जा रहा हैं की शनिवार को पटना सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार ,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत खुलासा करेंगे । ऐसे तो घटना के तीन घंटे बाद ही यह खुलासा हो गया था की अधिवक्ता जीतेन्द्र सिंह की हत्या जमीनी और परिवारिक विवाद को लेकर हुई है और अपने लोगों ने साजिश रचकर हत्या करवाया हैं ।
जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां ने शुक्रवार को अधिवक्ता जीतेन्द्र सिंह हत्याकांड में गठित एसआईटी की कार्रवाई की समीक्षा किया । इस बैठक में डीआईजी राजेश कुमार ,सीटी एसपी डी अमरकेश, कई डीएसपी ,इंस्पेक्टर मौजूद थे। आईजी एन एच खां ने सिर्फ इतना कहां की गठित एसआईटी कामयाबी के करीब हैं ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad