Published at :7th December, 2018, 3:09 PM
सुल्तानपुर— मण्डल का एक ऐसा गांव है जहाँ अधिकांशतः लोग भीख मांग कर , पुराने बर्तन बनाकर , कुटीर उद्दोग के रूप में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है।लगभग 3500 आबादी वाले इस गांव में सन 2000 से पहले लोग छप्पर , टटरी छा कर अपने परिवार के साथ रहते थे सन 2000 से सन 2005 में ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ तो जीते पूर्व प्रधान नोशाद अहमद ने इस गांव की दिशा व् दशा बदल दिए ।
कौन सा है गांव —-
जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में लोकनाथ पुर ग्राम पंचायत है जहाँ परलगभग 3500 की आबादी है लेकिन यहाँ के अधिकांशतः लोग आज भी भीख व् पुराने बर्तन व् पुराने छातो की मरमत्त हेतु गांव व् शहर की गलियों में फेरी कर अपना जीवकोपार्जन करते है एक दशक पहले गांव में रहने वालों के पास न तो मकान था न तो बरात घर था न ही था सड़क सन 2000 में इस गांव के प्रधान नोशाद अहमद बने तो उन्होने इस गांव का कायाकल्प बदल दिया लगभग 70 प्रतिशत लोगो को रहने के लिये इंदिरा आवास , लोहिया आवास दिलवाया गली कूचों में पक्की सड़को का निर्माण कराया यही नही तमाम विवादों के बीच एक बरात घर व् आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण भी कराये जिसके बारे में गांव वासी कहते है पूर्व प्रधान नोशाद अहमद व् वर्तमान प्रधान फिरोज अहमद द्वारा जो कार्य इस अति पिछङे गांव में करा दिया गया है वह अपने आप में एक बेमिशाल काम है नही तो आज के इस जमाने में हमारे जैसे अति पिछणो का कौन ख्याल करता है ।
सरकारी स्कूल भी होगा गांव में—-
ऐसा नही की इस लोक नाथ पुर ग्राम पंचायत में प्राइमरी व् जूनियर स्कूल न हो लेकिन 3500 की इस आबादी वाले गांव में बच्चनपट्टी एक पुरवा है जहाँ पर लगभग 1900 लोग निवास करते है लेकिन लोकनाथपुर गांव से बच्चनपट्टी गांव लगभग 2 किलो मीटर पड़ता है इस लिये सरकारी स्कूलों में बच्चे जाने से कतराते है जिस पर वर्तमान प्रधान ने कहा कि हमारे व् पूर्व प्रधान नोशाद अहमद द्वारा स्कूल की मांग किया गया है प्रस्ताव अनुमोदित हो चूका है अगले नए शत्र में स्कूल की शुरआत हो जायेगी ।

No comments:
Post a Comment