सुल्तानपुर—– सामंतवाद का खात्मा प्रगति शील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव पाल यादव ही कर सकते है यह बयान बाजी कोई और नही धनपतगंज की मयांग मझवारा निवासी कमला यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा ।
कौन क्या कैसे क्यू कहा—-
उत्तर प्रदेश में मायंग मझवारा गांव को शायद कोई होगा जो नही जानता होगा गांव के नाम में कोई मिस्टेक होगा तो सोनू व् मोनू के नाम को किसी को बताने की जरूरत नही कहा जाता है कि जनपद के सियासी गलियारों में जब भूचाल आता है तो वह राजनितिक भूचाल स्व इंद्र भद्र सिंह द्वार के अंदर से गुजरती है जो पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल जाती है लेकिन अब इस मयांग मझवारा गांव से राजनीति में एक और चेहरा लगभग एक दशक से सुर्खियों में है जिसका नाम कमला यादव है ये वही कमाल यादव है जो वर्ष 2010 में प्रधानी के चुनाव का दौर चल रहा था मझवारा के निवासी कमला यादव के पतिलेखपाल रहे रामकुमार ने चुनाव लड़ने की हिम्मत की थी मगर 25 अक्टूबर 2010 को फैजाबाद के बीकापुर से रामकुमार का अपहरण हो गयाथा उनकी लाश मझवारा गांव के पास मिली,थी इस हत्याकांड में मायंग गांव के यशभद्र ¨सह मोनू सहित कई लोग नामजद किए गए थे दोनो के बीच यहीं से ताकत की आजमाइश शुरू हुई रामकुमार यादव की हत्याकांड के बाद मझवारा में समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर कांग्रेस पार्टी के बड़े बड़े नेताओं का तांता लगा। । इसी बीच कमला यादव ने प्रधानी का पर्चा भरा और चुनाव जीत लिया,अब यहां राजनीति की दो धुरी दिखने लगे, एक पक्ष पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ¨ का तो दूसरा कमला देवी यादव का प्रशासन के लिए भी दोनों गांव किसी चुनौती से कम नहीं रहा छोटा चुनाव हो या बड़ा या फिर कोई आयोजन प्रशासन यहां सिर के बल खड़ा होने को मजबूर रहता है रामकुमार की हत्या के पहले धनपतगंज ब्लॉक के कई गांव में प्रधानी भी निर्विरोध हो जाया करती थी, मगर घटना के बाद धीरे-धीरे इस पर विराम लगने लगा, बीते जिला पंचायत के चुनाव में धनपतगंज ब्लाक के वार्ड 22 से कमला यादव ने ताल ठोंकी तो 24 नंबर वार्ड से यशभद्र सिंह मोनू दोनों ने अपने-अपने चुनाव जीत लिए, जब जिला पंचायत अध्यक्ष की बारी आई तो एक बार फिर राजनैतिक जोर आजमाइस दिखाई पड़ी, कमला ने उषा सिंह का साथ दिया तो भाजपा प्रत्याशी के रूप में यशभद्र मोनू को हार का सामना करना पड़ा 2019 के होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले चन्द्र भद्र सिंह सोनू व् यश भद्र सिंह मोनू ने बसपा का दामन थामा तो वही कमला यादव ने प्रगति शील समाजवादी पार्टी का साथ देने का मन लिया है कमला यादव ने कहा कि हमे इस जनपद से सामन्त वाद को खत्म करना है जिसको शिवपाल यादव ही खत्म कर सकते है इसलिये हमने समाजवादी पार्टी को छोड़ कर शिवपाल यादव की पार्टी से लोक सभा का चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
क्या बोली कमला कांग्रेस पर—-
कमला यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस न होती तो हमारे बच्चे भी न होते कांग्रेस की ही देन है जो की आज हमारे बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ रहे है उन्ही की देन है जो मुझे गनर मिला है कांग्रेश पार्टी ने हमारे लिये बहुत कुछ किया है

No comments:
Post a Comment