होश में आते ही बच्चे को छोड़ कर भागा बुजुर्ग,तफ्तीश में जुटी पुलिस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 6 December 2018

होश में आते ही बच्चे को छोड़ कर भागा बुजुर्ग,तफ्तीश में जुटी पुलिस

पीजीआई/लखनऊ। पीजीआई कोतवाली छेत्र के तेलीबाग क्षेत्र के अन्तर्गत बलदेव विहार में बच्चे को लेकर जा रहा एक बुजुर्ग अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा यह घटना देख लोगों की भीड़ जुट गई राहगीरों ने बुजुर्ग के चेहरे पर पानी के छीटे मार कर होश में लाने का प्रयास किया करीब 30 मिनट बाद होश में आने के बाद बुजुर्ग उस मासूम को मौके पर छोड़कर भाग निकला लोगों को शक है कि बुजुर्ग कोई बच्चा चोर गिरोह का सदस्य तो नही था जो बच्चे को छोड़कर भाग निकला अकेले बच्चे को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।मौके पर आई पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देकर मासूम को अपने साथ ले गयी। वही कोतवाली में मौजूद महिला पुलिस बबिता ने मासूम को संभाला और उसे खाने के लिए बिस्किट दिए तब जाकर बच्चा थोड़ा खुश हुआ इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि बच्चे की उम्र 2 से 3 साल के बीच लग रही है वह अपना नाम सूरज बता रहा है ।वहीं पिता का नाम राजू बताता है। वही पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन भेजने की प्रकिया में लग गई साथ ही बच्चा किसका है उसका भी पता लगाया जा रहा है अभी तक पुलिस उस बुजुर्ग को ढूढ़ नही पाई है जिसके पास ये बच्चा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad