लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।इस अवसर पर बोलते हुये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा
कि बाबा साहब ने जो संविधान दिया है उससे ही नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं। श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है। अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत्र से खतरा हैं। ताकतों को केन्द्रित करने की साजिश है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। उसने समाज में विघटन पैदा कर दिया है। दुनिया में इससे देश का सम्मान और भरोसा घटा है। सामाजिक न्याय से भाजपा को परहेज है।अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था चैपट है। नोटबंदी और जीएसटी ने आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। चिकित्सा और शिक्षा कुव्यवस्था की शिकार है। गरीबों से छीनकर व्यापार बड़े कारपोरेट प्रतिष्ठानों के पास पहुंचा दिया गया है। किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। लोग सम्पन्न हों तो स्वयं शौचालय बना लेंगे। वैसे भी कहीं सफाई नहीं है। कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानूनव्यवस्था की बुरी दशा है। हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाऐं रूक नहीं रही है। जनता में भय और असुरक्षा है। उन्होंने कहा कृषि का बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए समाजवादी सरकार के समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कृषि उत्पाद के विपणन के लिए अनाज, आलू, दूध, फल-सब्जी की मण्डियां, चारलेन की सड़कों के निर्माण का काम हुआ था। छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप बांटे गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में संदेह है। मतदान के समय गड़बड़ी हो सकती है। कोई भी तकनीक सम्पूर्ण रूप से संतोष जनक नहीं हो सकती है। मशीन गड़बड़ होने पर आख़िर उसकी मरम्मत किस बात की होती है?
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि असहमति के विचार पर ही आघात होने लगा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं। दोनों की नीतियां और कार्यक्रम एक जैसे है। कांग्रेस के कामों को ही भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है। भाजपा की अपनी कोई योजना या कार्यक्रम नहीं है। वह समाजवादी सरकार के कामों का ही उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। श्री यादव ने कहा कि अपनी विफलता छुपाने के लिए भाजपा लोकसभा चुनावों के पहले कई तरह के षडयंत्र करेगी। जनता को गुमराह करने के लिए वह नए-नए तरीके अपना सकती है। हमारे सामने सद्भाव मजबूत करने की चुनौती है। सद्भाव और विकास साथ-साथ ही होगा। गांवों का विकास भी शहरों की तरह होना चाहिए। समाजवादी साथियों को अपनी नीति, कार्यक्रम तथा उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाना होगा ताकि साम्प्रदायिक और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वाली ताकतों को करारी शिकस्त दी जा सके। इस अवसर पर माताप्रसाद पाण्डेय, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, संजय सेठ, अरविन्द सिंह गोप, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, नरेन्द्र वर्मा, नवाब इकबाल महमूद, विकास यादव, मौलाना इकबाल कादरी भी मौजूद थे।
Post Top Ad
Thursday, 6 December 2018
बाबा साहब के दिए संविधान से ही नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले -अखिलेश यादव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment