प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मनाया काला दिवस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 6 December 2018

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मनाया काला दिवस

हापुड़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओ ने 6 दिसम्बर को हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में गुरुवार को यहाँ जिला मुख्यालय नगर पालिका पार्क में बडी तादात में एकत्र होकर काला दिवस मनाया। जिसका नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित एक 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अदिति सिंह को सौपकर प्रदेश में लगातार बढ़ रही लूट हत्या, बलात्कार, डकैती,छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों का साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाएं व बच्चियां अपने आप को घर से निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिससे प्रदेश में चारों और भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। किसान युवा,गरीब, मजदूर हर वर्ग परेशान है।अयोध्या में मंदिर मुद्दा उच्चतम न्यायलय के आदेशानुसार प्रक्रिया पूर्ण हो। अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे उनके मन में कानून का भय बना रहे। संविधान की रक्षा हो न्यायलय द्वारा बनी व्यवस्था भंग ना हो। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान हो फसल का निर्धारित मूल्य मिले। जिले में जो वर्तमान में चीनी मिले चल रही हैं वह पर्चियां समय से नहीं दे रही हैं जिला प्रशासन उन्हें सही समय पर पर्चिया दिलाने का आदेश पारित करे । जिससे पेराई क्षमता बढ़ सके। महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल,डीजल, गैस आसमान के भाव छू रहे हैं। महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर, की कमर तोड़ कर रखी है। हर तबका परेशान है। महंगाई पर लगाम लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी हैं, अब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। पार्टी (लोहिया) महामहिम उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की मांग करती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रणजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी ड़ॉ० मरगूब त्यागी, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, प्रमुख महासचिव अयूब सिद्दीकी, युवजन सभा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष विकास त्यागी, जिला प्रवक्ता सत्यवीर सिंह, हरीराज गुर्जर, सी पी धिंगान, टीकाराम उपाध्याय, नरेश गुर्जर,पुष्पेन्द्र चौधरी, इरफान,विनीत त्यागी, नाजिम चौधरी, उम्मीद अली,अनुज राणा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad