सिविल अस्पताल में फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की गेट मीटिंग कल,दूसरे दिन भी बांधा काला फीता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 6 December 2018

सिविल अस्पताल में फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की गेट मीटिंग कल,दूसरे दिन भी बांधा काला फीता

लखनऊ। एडिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। आज दूसरे दिन प्रदेश भर के फार्मेसिस्टों ने काला फीता बांधकर काम किया । वेतन विसंगति दूर करने , पदों के सृजन , मानक संसोधन , पदों का पुनर्गठन सहित 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में फार्मेसिस्ट कल से आंदोलन पर हैं । संघ के महामंत्री केके सचान ने बताया कि माँगे ना माने जाने पर गुरुवार 2 घण्टे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जो अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जायेगा ।

अस्पतालों में टीम जाकर करेगी साथियो का उत्साहवर्धन

आंदोलन की जानकारी देते हुए संघ की जनपद शाखा के अध्यक्ष जेपी नायक ने बताया कि आज सभी चिकित्सालयो में आंदोलन हुआ जो कल भी जारी रहेगा । कल लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में संघ के पदाधिकारियों की अलग अलग टीम जाकर साथियो का उत्साहवर्धन करेगी । जिसकी शुरुआत में सुबह दस बजे से सिविल अस्पताल में गेट मीटिंग होगा । जिसमे प्रांतीय महामंत्री केके सचान प्रवक्ता एवं महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव , कोषाध्यक्ष ओपी सिंह, आदि उपस्थित रहेंगे ।

जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद

फार्मेस्टिक बलरामपुर चिकित्स महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की ,गुरुवार को भी तीसरे दिन भी प्रदेश के फार्मेसिस्टों ने काला फीता बांधकर कार्य किया । जिसमे आज सिविल अस्पताल में दस बजे , बलरामपुर में बारह बजे गेट मीटिंग की गई ।
कल प्रदेश के सभी अस्पतालों में 8 से 10 बजे तक कार्यबहिष्कार होगा । जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद है! इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की है ।

Attachments area

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad