हर 7-10 किमी की साईकिल  यात्रा के दौरान , अयोध्यावासियों ने  किया भव्य  स्वागत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 6 December 2018

हर 7-10 किमी की साईकिल  यात्रा के दौरान , अयोध्यावासियों ने  किया भव्य  स्वागत

लखनऊ। स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आमजनको जागरूक किए जाने के उद्देश्य से अयोध्या से लखनऊ तक साईकिल यात्रा निकाली गई। जिसमेंं गुरूवार को सुबह 7:30 बजे से इस साईकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इस साईकिल यात्रा के दौरान हर 7-10 किमी की यात्रा के दौरान अयोध्या वासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आमजन के साथ संवादस्थापित करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

यात्री आज करेंगे रामसनेही घाट में विश्राम 

एनएमओ चेयर पर्सन डाॅ संदीप तिवारी ने बताया कि गुरूवार को अयोध्या से 70 किमी की साईकिल यात्रा तय की गई और इसमें भाग लेने वाले चिकित्सक एवं आमजन आज भिटरिया,रामसनेही घाट में विश्राम करेंगे तथा शुक्रवार को प्रातः 07ः30 बजे आगे की यात्रा जारी करते हुए हिन्द मेडिकल काॅलेज, बीबी यूनिवर्सिटी एवं डाॅ राममनोहर लोहियाइंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस होते हुए शाम 3ः30 से 09ः00 बजे के बीच किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटलबिहारी वाजपेयी साइंटिफिककन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां इस साईकिल यात्रा का समापन होगा।

इस यात्रा के दौरान उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के  चिकित्सा एवं समाजकल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ,आयोध्या सांसद  लल्लू सिंह ,महापौर अयोध्या ऋषिकेश त्रिपाठी ,विधायक गोसाईंगंज  खब्बू तिवारी ,विधायक मिल्कीपुर  गोरखनाथबाबा , डीआईजी फैजाबाद  ओंकार , योगाचार्यचैतन्य , किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भटट् , एनएमओ  के राष्ट्रीय संगठन सचिव डाॅ गिरिश शर्मा , एनएमओ के राष्ट्रीय सचिव डाॅ योगेन्द्र मलिक ,एनएमओ के सह-संगठन मंत्री डाॅ विश्राम्भर , एनएमओ के चेयरपर्सन डाॅ संदीप तिवारी एवं एनएमओ के आर्गेनाइजिंग सचिव डाॅ भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

2 Attachments

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad