अभियान के तहत अवैध शराब के 6692 कारोबारी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 26 February 2019

अभियान के तहत अवैध शराब के 6692 कारोबारी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के  जनपद कुशीनगर एवं सहारनपुर में अवैध शराब पीने से हुई दर्जनों मौत को लेकर सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान चलाया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत  6365 मुकदमें दर्ज किये गये,  119766.68 लीटर  अंग्रेजी शराब,  206371.73 लीटर देशी शराब व    2316687  लीटर  लहन नष्ट किये गये। इसके अलावा  1162 अवैध शराब भट्टियों की को नष्ट करते हुए 6692 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को दृष्टिगत रखते हुए शराब माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के सन्दर्भ में समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि यह कार्यवाही अभियान के पश्चात भी प्रचलित रहेगी। गौरतलब हो कि बीते दिनों जनपद सहारनपुर व कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने 9 फरवरी से 15 दिवस तक प्रभावी कार्यवाही के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad