गाजियाबाद,जरनल वीके सिंह ने शुरू किया चुनावी दौरा अन्य दावेदारों को दिया जोर का झटका धीरे से | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 25 February 2019

गाजियाबाद,जरनल वीके सिंह ने शुरू किया चुनावी दौरा अन्य दावेदारों को दिया जोर का झटका धीरे से

गाजियाबाद ,सभा चुनाव लडने का दावा करने  वाले भाजपा के दावेदारों को सोमवार को वीके सिंह ने झटका लगा दिया है। वीके सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र एवं पुराने शहर गाजियाबाद के व्यापारियों के बीच पहुंचे। वीके सिंह के दौरे और व्यापारियों के बीच पहुंचने से अब ये बात साफ हो गई है कि वीके सिंह पूरी तरह से चुनावी मूड में हैं और वे यहीं से 2019 का चुनाव लड़ेंगे। यदि हाईकमान से उन्हें संकेत नहीं मिला होता तो संभवत: वे इतने दौरे और व्यापारियों के बीच नहीं पहुंचते और जिस क्षेत्र से उन्हें चुनाव लडने को कहा जाता उस क्षेत्र में समय देते, लेकिन जिस तरह से वे यहां सक्रिय दिखाई दे रहे हैं ये इस बात का संकेत है कि उन्हें गाजियाबाद से ही चुनाव लडने का संकेत हाईकमान से मिल गया है/वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों के हित में कई फैसले लिये गये। इनमें जीएसटी और नोटबंदी अहम हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों की टैक्स से जुड़ी सारी समस्याओं का निवारण हो गया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में उन्होंने यातायात संकट को दूर करने पर जोर दिया। लाइनपार क्षेत्र को जोडने के लिए दुनिया से अनोखा आरओबी बनाया गया। इसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। पहली बार रेलवे ने किसी आरओबी में पैसा लगाया है। आरओबी बनाने में कई दिकतें आ रही थीं, जिसे उन्होंने दूर किया। सेना की जमीन को लेकर काफी विवाद था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुरादनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और पिलखुवा में आरओबी का निर्माण किया गया। इस मौके पर महापौर आशा शर्मा, नवयुग मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गर्ग, महामंत्री अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, पार्षद राजीव शर्मा, राजीव अग्रवाल, संजीव शर्मा, चेयरमैन सतीश सेठी, प्रकाश गुप्ता, नवीन अग्रवाल, गोपाल बंसल, विपुल भार्गव आदि उपस्थित थे।

 

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad