काफी मान मनौवल के बाद भी शहीद विजय का नहीं हो सका अंतिम संस्कार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 16 February 2019

काफी मान मनौवल के बाद भी शहीद विजय का नहीं हो सका अंतिम संस्कार

पत्नी विजय लक्ष्मी ने की मुख्यमंत्री योगी को बुलाने की मांग
देवरिया। भटनी बाजार स्थित छपीया जयदेव में पुलवामा में शहीद हुए विजय मौर्या की पत्नी विजय लक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग की और कहा कि जब तक मुख्यमंत्री योगी जी नहीं आयेंगे तब तक अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं करने दुन्गी। इसको लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,प्रभारी मंत्री अनुपमा जयसवाल,डी एम अमित किशोर,पुलिस अधीक्षक एन कोलान्ची सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने काफ़ी प्रयास किया परंतु बात नहीं बनी।

इस दौरान हज़ारों लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए मुख्यमंत्री के आने की मांग मजबूती से करने लगे, रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि शहीद के नाम पर राजनीति की जा रही है। यह नहीं होना चाहिए हमारा संसदीय क्षेत्र नहीं है। जबकि जनता की मांग के अनुसार सरकार को माँग पुरी करनी चाहिए, वहीं सांसद कलराज मिश्र के प्रतिनिधि विजय कुमार डूबे ने कहा कि सरकार शहीद के परिजनों के साथ है उनकी पत्नी की माँगो को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

वहीं प्रभारी मंत्री अनुपमा जयसवाल ने कहा कि सरकार विजय मौर्या के परिजनों के साथ है उनकी सारी माँगो को पूरा किया जाएगा। जबकि पत्नी को मुख्यमंत्री के बुलाने की बात पर कहा कि प्रदेश के 12 ज़िलों के जवान पुलवामा में शहीद हुए हैं एक साथ हर जगह जाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए हमे भेजा है। हमारी सरकार सारी माँगो को पूरा करेगी। इस संबंध में कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार शहीद विजय की पत्नी को डेढ़ करोड़ रुपये मुआवज़ा दे और विधवाओं को पेन्सन और नौंकरी दे, वहीं मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को आतंकी घटना में शामिल आतंकियों से बदला ले।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad