सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 March 2019

सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक दंपति और उसके दो बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली सड़क दुर्घटना सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित हाइडिल नहर तिराहे के पास हुई। जहां दोपहर करीब 12 बजे कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सरोजनीनगर के बदाली खेड़ा निवासी बाइक सवार शब्बीर (22) को ठोकर मार दिया। बाद में कार अनियंत्रित होकर पास में मौजूद एक मीट शॉप में जा घुसी। इस हादसे में शब्बीर के अलावा मीट शॉप पर मौजूद अमौसी निवासी मीट विक्रेता हसीन की दुकान पर काम करने वाले आलमबाग के सरदारी खेड़ा निवासी राजा बाबू (25) की मौके पर ही  मौत हो गई। जबकि दुकान पर मौजूद इलाके के ही बाग नंबर -3 निवासी मुस्तकीम (25) और दुकान के पीछे ही रहने वाला आसिफ घायल हो गया। वहीं इस हादसे में कार सवार चालक के अलावा राजधानी के डाली गंज निवासी पुष्पेंद्र, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह दूसरी घटना गुरुवार को ही अपराहन करीब 11 बजे सरोजनीनगर के शहीद पथ स्थित बेहसा के पास हुई। जहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में वजीरगंज के ताजी खाना निवासी दो सगे भाई आकाश कुमार (27) और विनोद कुमार (25) की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार घायल हो गये।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad