बारामूला में पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,10 घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

बारामूला में पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,10 घायल

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें राज्य पुलिस के कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के अनुसार सभी पुलिसकर्मी 11 अप्रैल को हुए लोकसभा के प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनावी ड्यूटी पर जा रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक आज तड़के हुई बारिश के कारण बारामूला जिले के ट्रगबल रफियाबाद के नजदीक पुलिस का एक वाहन पलट गया जिसके कारण 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये पुलिस कर्मी श्रीनगर से दांगीवाचा जा रहे थे इसी दौरान बारामूला में इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad