भारत के समर्थन में फिर आया पेंटागन, कहा- इस वजह से किया ASAT टेस्ट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

भारत के समर्थन में फिर आया पेंटागन, कहा- इस वजह से किया ASAT टेस्ट

नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एक बार फिर भारत के मिशन शक्ति का समर्थन किया है। मिशन शक्ति के जरिए उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण क्षमताएं हासिल करने के लिए भारत का बचाव करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष में पेश आ रहे खतरों से चिंतित है।

अमेरिकी कूटनीतिक कमान के कमांडर जनरल जॉन ई हाइटेन ने गुरुवार को सीनेट की शक्तिशाली सशस्त्र सेवा समिति से कहा, ‘‘भारत के एसैट से पहली सीख यह सवाल है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे अंतरिक्ष से अपने देश के समक्ष पेश आ रहे खतरों को लेकर चिंतित हैं।’’

बता दें कि इससे पहले भी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के हेडक्वार्टर पेंटागन ने भारत द्वारा एंटी सैटेलाइट मिसाइल टेस्ट का समर्थन करते हुए कहा था कि इससे अंतरिक्ष में फैले मलबे से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। पेंटागन ने अपनी राय रखते हुए कहा था कि टेस्ट के कारण वातावरण में जो मलबा फैला है वह कुछ वक्त में जलकर खत्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि भारत ने 27 मार्च को जमीन से अंतरिक्ष में मार करने वाली मिसाइल से अपने एक उपग्रह को मार गिराने के साथ ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली थी। इस परीक्षण के साथ ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ए सैट क्षमताओं वाला चौथा देश बन गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad