बिना टिकट यात्रियों से रेलवे को 173 करोड़ रुपए का मुनाफा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

बिना टिकट यात्रियों से रेलवे को 173 करोड़ रुपए का मुनाफा

कंचन यादव/ मुंबई
यदि रेल से बिना टिकट का मन बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए। रेल प्रशासन की निगरानी से बच नहीं सकेंगे। अनियमित सफर करनेवालों पर रेल प्रशासन की पैनी नजर है। बेहतर है टिकट लेकर वैध यात्रा करें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं और आपकी यात्रा कुमंगल साबित हो सकती है।

रेल प्रशासन ने बिना टिकट और अनियमित सफर करनेवाले यात्रियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। मध्य रेल प्रशासन पर गौर करें तो बिना टिकट यात्रा करनेवालों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 172.94 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड ब्रेकिंग आमदनी कमाई की है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में यह मुनाफा रेल प्रशासन को मिला है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.42 फीसदी अधिक है। इस उपलब्धी पर रेल प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा है। बेहतर है आप भी सुरक्षित और वैध यात्रा करते हुए सम्मान और ठाठ के साथ स्टेशनों से बाहर निकलें।

आपको बताते चलें कि रेल प्रशासन बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाता रहता है। इसीकड़ी में अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के दौरान बिना टिकट यात्री, अनियमित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान आदि कुल मिलाकर 34.80 लाख मामले दर्ज किए गए। उससे पहले यानी वर्ष 2017-18 में इसी कालावधि में 31.45 लाख मामले सामने आए थे। इसमें 10.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2018-19 (अप्रैल से मार्च तक) के बीच बिना टिकट और अनियमित यात्रा से 172.94 करोड़ रुपए की आय अर्जित की गई। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 13.83 करोड़ रुपए की अर्जित आय की तुलना में 12.42 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी के मुताबिक यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने और बिना टिकट अनियमित यात्रा के करनेवालों पर प्रतिबंध लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है। बेहतर सेवा देने के लिए मध्‍य रेल नियमित रूप से अभिनव कदम उठाती है। रे्ल प्रशासन के आला अधिकारी बिना टिकट यात्रा से होनेवाली राजस्‍व हानि‍ और अन्‍य अनियमिताओं पर गहन निगरानी रखते हैं। मध्य रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है, सम्मान के साथ उचित और वैध रेल टिकट के साथ यात्रा करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad