सुल्तानपुर आखिर नौकरी तो सौदेबाजी भी होती है हम सभी महात्मा गांधी छप कर नहीं आये है उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने बीते गुरुवार को तुराबखानी में मुस्लिम समाज की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था उन्होंने मुस्लिम समाज को हिदायत लफ्जो में कहा कि जब इलेक्शन आता है तो आप लोग कहते हो बाबा को वोट नहीं देंगे भाजपा को जो हराएगा उसी को वोट देंगे, मैं चुनाव जीत रही हूं ,लोगों का प्यार मदद से , मैं चुनाव पार कर चुकी हूं,लेकिन अगर मुसलमान का साथ नहीं होगा तो थोड़ा खरांब लगेगा जब मेरे पास काम के लिए आएंगे तो हम भी सोचेंगे की क्या फर्क पड़ता है जाने दो, मेनका गांधी नेमुसलमान समाज को स्पष्ट लफ्जो में हिदायत देते हुए कहा कि मैं तो चुनाव पार कर चुकी हूं अब आप को हमारी जरूरत पड़ेगी अगर नीव डालना है तो यही वक्त है
मेनका गांधी को हुई नोटिस जारी——
मेनका गांधी के इस बयान से निर्वाचन आयोग ने जहाँ नोटिस जारी कर दिया है वही जिला प्रशासन ने 3 दिन के अंदर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से स्पष्टीकरण मांगा है।
मेनका ने दी सफाई——
बहरहाल मेनका गांधी के बयान से मुस्लिम समाज में विरोध स्वर फूट रहे है वही मेनका गांधी ने अपने बयानों पर सफाई देते हुए मीडिया ने मामले को तूल पकड़ाया है उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि मैं चुनाव पार कर चुकी हूं अगर मुस्लिम समाज साथ आ जाए तो दाल में छौका लगने का काम हो जाएगा और उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमने कहा था की प्रधानमंत्री ने जितनी भी योजनाएं चलाई हैं उन्होंने जात पात देखकर नहीं चलाया है वह सर्व समाज को उसका लाभ पहुंचा है बहरहाल मेनका गांधी के इस बयान से मुस्लिम समाज अब किस तरफ करवट बदलेगा
यह तो परिणाम आने के बाद भी पता चलेगा ।

No comments:
Post a Comment