शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

मथुरा। पिछले साल जनपद में फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षकों की तैनाती कराने का बड़ा घोटाला सामने आया था। पुलिस ने तत्कालीन बीएसए और मास्टरमाइंड महेश कुमार को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। कल नगर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक एसटीएफ समेत 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज करा चुकी है।

पिछले साल जनपद में शिक्षक भर्ती घोटाले का बड़ा मामला सामने आया था। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बीएसए संजीव कुमार और मास्टर माइंड महेश कुमार को जेल भेज चुकी है। अधिकारियों की मिलीभगत से 110 शिक्षकों के फर्जी दस्तावेज लगाकर जनपद में तैनाती कराई गई थी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पांच आरोपी महेश शर्मा, चिंता नंद, सुभाष, पुष्पेंद्र, रविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 18 आरोपियों पर गैंगस्टर।
शिक्षक भर्ती घोटाले में एसटीएफ द्वारा 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इनमें से अधिकतर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। कुछ आरोपी जेल से छूटकर जमानत पर रिहा हो गए थे। अब पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षक राजवीर सिंह, पूर्व में विभाग में कार्यरत लिपिक मोहित भारद्वाज व राधा कृष्ण के साथ-साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती कराए गए शिक्षक भूपेंद्र व मनोज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं मेरठ जेल में बंद अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad