आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित गोविंद पट्टी के रहने वाले राम अवतार यादव मृतक चुनाव लड़ेंगे। 8 साल तक कागजों में मृतक रहे राम अवतार की जमीन प्रधान ने पाटीदारों के साथ मिलीभगत कर कब्जा कर ली। कब्जे वाली जमीन आज तक राम अवतार को वापस नहीं मिल सकी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘मुर्दा’ लड़ेगा चुनाव
राम अवतार यादव ने बताया कि वर्ष 2005 में प्रधान से मिलीभगत कर हमारे पाटीदार ने साढे़ तीन बीघा जमीन कागजों में हमें मृतक दिखाकर अपने नाम करा ली है. अपने को जिंदा साबित करने में मुझे 8 वर्ष लग गए. इसके लिए तहसीलदार, जिलाधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक से न्याय की गुहार लगानी पड़ी। 12 नवंबर 2013 को कागजों में जिंदा हुए राम अवतार यादव ने बताया कि जो जमीन कब्जा की गई है, वह उसकी जमीन है।
लोकसभा चुनाव में वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा ‘मुर्दा’
राम अवतार यादव के अनुसार आज पर उस जमीन पर हक मुझे नहीं मिल सका है और इसी न्याय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ने जा रहा हूं। एक पैर से विकलांग राम अवतार आज अपनी पैरवी करने की भी स्थिति में नहीं है जिसका फायदा इनके पाटीदार उठा रहे हैं। बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद में कागजों में कई ऐसे लोगों को पड़ोसियों ने मृत घोषित कर दिया, जो कहीं कुछ दिनों के लिए बाहर चले गए। कागजों में मृत घोषित कर इन लोगों की संपत्ति दूसरे के नाम दर्ज करा दी जाती है, जिसके कारण इन लोगों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।

No comments:
Post a Comment