महाराष्ट्र की सात सीटों के चुनाव में 55.97 प्रतिशत वोटिंग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

महाराष्ट्र की सात सीटों के चुनाव में 55.97 प्रतिशत वोटिंग

मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में, राज्य के सात निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 55.97 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे के अनुसार कुछ स्थानों की असाधारण घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

मंत्रालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिंदे ने बताया कि पहले चरण में सात लोकसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कुछ स्थानों पर शाम छह बजे तक कतार होने के कारण देर शाम तक वोटिंग कराई गई। वर्धा 55.36 प्रतिशत, रामटेक 51.72 प्रतिशत, नागपुर 53.13 प्रतिशत, भंडारा-गोंदिया 60.50 प्रतिशत, गडचिरौली-चिमूर 61.33 प्रतिशत, चंद्रपुर 55.97 प्रतिशत और यवतमाल-वाशिम में 53.78 प्रतिशत वोटिंग हुई। चरमपंथियों के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर चुनाव कर्मी नहीं पहुंच सके। गडचिरोली जिले के अहेरी तहसील में वटेली, गर्देवाड़ा, गर्देवाड़ा (पुसकोठी), गार्डेवाड़ा (वांगेतुरी) इन चार पोलिंग बूथों पर मतदान नहीं हो सका। इन केंद्रों पर मतदान बाद में होगा। गड़चिरोली जिले के फुलसरगोंदी में नक्सली हमले में दो जवान घायल हो गए। सैनिकों को तुरंत हेलीकॉप्टर से गड़चिरोली ले जाया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बेस कैंप के पास गोलीबारी हुई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

शिंदे के अनुसार 1.5 प्रतिशत पोलिंग बूथों पर वोटिंग मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं, वहां तुरंत मशीनों को बदलकर को वोटिंग शुरू की गई। चुनाव प्रभावित नहीं हुआ। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गईं। दिव्यांग मतदाताओं की मांग पर व्हीलचेयर, रैंप आदि की सुविधा प्रदान की गई। पहले चरण में राज्य में 14,919 मतदान केंद्र थे, जिसमें से 1 हजार 261 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग का काम किया गया।

शिंदे के मुताबिक अब तक राज्य में विभिन्न गतिविधियों में 104 करोड़ 19 लाख रुपए के माल जब्त किया गया है। लगभग 35 करोड़ रुपए नकद, 19 करोड़ 12 लाख रुपए की शराब, 5 करोड़ 46 लाख रुपए का नशीला पदार्थ और 44.61 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस अवसर पर सह मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल वलवी और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिरीष मोहोड उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad