लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में पत्नी से नाराज अधिवक्ता ने इन्दिरा नहर में छलांग लगा दी। उसे कूदते देख वहां से गुजर रहे राहगीर चिल्लाने लगे। इसी बीच वहीं गश्त कर रहा एक सिपाही नहर में कूद गया और अधिवक्ता को सकुशल बाहर निकाल लाया। इसके बाद डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
चिनहट इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि भिटौली बाराबंकी निवाशी सुनील कुमार चौधरी(अधिवक्ता)शारदा नहर पर आए और अपनी स्कूटी खड़ी कर नहर में कूद गए। आत्महत्या की नीयत से पानी में छलांग लगाते देख, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आवाज लगाई और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसी बीच बीबीडी चौकी से बैंक की चेकिंग करने जा रहे दीवान अनिरुद्ध यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में छलांग लगा दी। अधिवक्ता सुनील को सकुशल नहर से बाहर निकाल कर ोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों का कहना है कि सुनील खतरे से बाहर है। इस साहसी कार्य को देख कर ग्रामीणों व स्थानीय लोगो ने चिनहट पुलिस की जमकर तारीफ की। वहीं पुलिस का कहना है कि सुनील के परिवार को सूचना दे दी गई है।

No comments:
Post a Comment