70 वर्षीय साधु की कुटिया में पत्थर से कूच-कुच कर हत्या, घटनास्थल से मिला लोहे का रड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

70 वर्षीय साधु की कुटिया में पत्थर से कूच-कुच कर हत्या, घटनास्थल से मिला लोहे का रड

70 वर्षीय साधु की कुटिया में पत्थर से कूच-कुच कर हत्या, घटनास्थल से मिला लोहे का रडआरा(डिम्पल राय)। कुटिया बना कर रह रहे साधु की पत्थर से कूच-कुच कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी-सोनवर्षा नाहर स्थित कुटिया की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुरमुरी गांव निवासी स्व यादव करन रवानी के लगभग 70 वर्षीय पुत्र सूर्य देव सिंह पिछले 5 वर्षों से अपनी पत्नी के निधन के बाद से कुरमुरी-सोनवर्षा नाहर पर कुटिया बना कर रहे रहे थे और आने-जाने वाले राहगीरों को पानी पिलाते थे। हर रोज की तरह गुरुवार की रात भी सूर्य देव सिंह खाना खा कर कुटिया के बाहर सो गए और जब सुबह ग्रामीण कुटिया पर पहुँचे तो साधु सूर्य देव सिंह को मृत पाया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सिकरहट्टा थाना को दी गई। वही परिजनों की माने तो 2 दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति कुटिया में साधु के साथ रह रहा था जो घटना के बाद से गायब है। जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीम छापेमारी कर रही है। हत्या की वजह पुलिस अभी स्पष्ट नहीं बता रही है लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से लोहे का रड बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टर्माटम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad