विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग क्या क्या अजीब हरकत नहीं करते। कोई नाखून बढ़ाता है, तो कोई वजन कम करता है। हाल ही में एक जोड़ें ने भी अजीब रिकॉर्ड बनाया है। दरहसल, थाईलैंड के रहने वाले एक्कचई और लकसाना तिरानारात नाम के जोड़ें ने लगातार करीब 58 घंटे 35 मिनट और 58 सेकेंड तक लगातार किस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। माना जा रहा है कि ये किस अब तक का सबसे लंबा किस है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि, इतने लम्बे किस करने के दौरान दोनों किस करते करते ही स्ट्रॉ से पानी पी रहे थे। वहीं टॉयलेट जाते वक्त भी दोनों ने एक दूसरे को किस करना नहीं छोड़ा। इस रिकॉर्ड के बाद इन दोनों को 2 लाख रुपए कैश और 2 डायमंड की अंगूठी इनाम में दी गई।

No comments:
Post a Comment