महिला वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरीकान्त सिपाही ने किया सरेंडर , बिकू को रिमांड पर लेगी पुलिस | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

महिला वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरीकान्त सिपाही ने किया सरेंडर , बिकू को रिमांड पर लेगी पुलिस

 जेल में बंद नंदन के इशारे पर हुई थीं ममता देवी की हत्या

>> सिपाही मुकेश सिंह हत्याकांड में फरार चल रहा उज्जवल के लिए काम करता हैं बिकू

पटना ( अ सं ) ।  एएसपी अशोक मिश्रा के लगातार दबिश के कारण पटना पुलिस के दो अपराधियों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया । इसमें महिला वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरीकांत उर्फ सिपाही हैं ।वहीं उज्जवल का साथी बिकू कुमार भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं । बिकू को पटना पुलिस रिमांड पर लेगी । महिला वकील हत्याकांड में पटना पुलिस ने पूर्व में जेल में बंद नंदन के पिता और हरीकांत के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं ।

एक सप्ताह पहले महिला वकील ममता देवी की हुई थीं हत्या

 महिला वकील ममता देवी की हत्या की पुरी साजिश जेल में रची गयी थीं । नौबतपुर के परसा गांव निवासी नंदन कुमार ने पूर्व में महिला वकील के बहनोई की हत्या कर दिया था। केस की सुनवाई चल रहीं थी। नंदन ने जेल में बंद साथी ,अपने गांव निवासी हरीकांत सिपाही को सुपारी दिया की महिला वकील ममता देवी की हत्या कर दो।  जेल से छूटे अभी अभी हरीकांत को चार दिन ही नहीं बीता था की अपने घर परसा गांव में काम कर रहीं महिला अधिवक्ता ममता देवी पर अंधाधून फायरिंग कर हत्या कर दिया और फरार हो गया ।
      इस घटना को लेकर वकील संगठन में काभी रोष था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये नंदन के पिता और हरी कांत सिपाही के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।वहीं हरीकांत के गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दिया । पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपी हरीकांत उर्फ सिपाही ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया ।

बिकू को रिमांड पर लेगी पुलिस

पटना जिला बल का सिपाही मुकेश कुमार हत्याकांड में फरार चल रहा उज्जवल कुमार के इशारे पर नौबतपुर के सोना गांव निवासी बिकू ने बिहटा थाने के पैनाल गांव स्थित लकड़ी टिम्बर पर रंगदारी को लेकर गोलीबारी किया था। कुछ दिन पहले एक मिठाई दुकान पर भी गोलीबारी किया था।  पुलिस ,बिकू की तलाश में लगातार छापेमारी कर रहीं थी। बीते बुधवार की रात पटना पुलिस ने सोना गांव में छापेमारी किया । एएसपी अशोक मिश्रा के लगातार दबिश के कारण उज्जवल का साथी बिकू ने कोर्ट में गुरूवार को सरेंडर कर दिया । एएसपी ने बताया की बिकू कई मामले में उज्जवल के साथ रहा हैं और कई घटनाओं को अंजाम दिया हैं । पुलिस बिकू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ।  वहीं सुत्रों की मानें तो खगौल में घटित ,अपराधी विपुल सिंह हत्याकांड में भी बिकू शामिल था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad