तेज रफ़्तार स्कूल वैन ने मासूम को रौंदा, मौत  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

तेज रफ़्तार स्कूल वैन ने मासूम को रौंदा, मौत 

  •  वैन ड्राइवर गाड़ी में सवार बच्चों को छोड़कर हुआ फरार  
लखनऊ।  विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक स्कूली वैन ने ढाई साल के बच्चे को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय स्कूल वैन सन फ्रांसिस स्कूल के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।  हादसे में मासूम बच्चे की मौत होने पर वैन ड्राइवर गाड़ी में सवार बच्चों को अकेला छोड़ कर मौके से भाग निकला।  स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वैन सवार बच्चों को स्कूल पहुंचाया और मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से असम में रहने वाला लाल चंद्र अली और उसकी पत्नी जूमिला गोमती नगर स्थित मकदूमपुर एरिया में झोपड़ी डालकर रहते हैं। दोनों विभूतिखंड एरिया में ठेके पर कूड़ा कलेक्शन का काम करते हैं। उनकी इकलौती संतान ढाई साल का बेटा नयन अली था।  रोज की तरह गुरुवार को लाल चंद्र अपनी पत्नी के साथ विभूतिखंड स्थित कठौता झील के पास घरों से कूड़ा कलेक्शन कर रहे थे। बेटे नयन को अपने ठेले के हैंडिल में बैठा दिया था। गुरुवार सुबह करीब 7  बजे स्कूल वैन यूपी 32 बीजेड 4922 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी।  वैन में सन फ्रांसिस स्कूल का नाम लिखा था और उसमें स्कूल के बच्चे सवार थे। कठौता झील के पास तेज रफ्तार वैन का नियंत्रित बिगड़ गया और रोड किनारे खड़े कूड़े के ठेले को वैन ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से ठेके के हैंडिल में बैठा ढाई साल का नयन उछल कर जमीन पर गिरा और जमीन पर सिर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इकलौते बेटे की मौत पर दंपत्ति सदमे मेंं
हादसे के समय लालचंद्र और उसकी पत्नी जूमिला घरों से कूड़ा कलेक्शन कर रहे थे। आंख के सामने इकलौते बेटे की मौत से दोनों सदम में आ गए। दोनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड राजीव द्विवेदी ने बताया कि स्कूल वैन का मालिक इरफान वास्तुखंड में रहता है और हादसे के समय वह कानपुर में था। वैन चिनहट  का रहने वाला सुरेंद्र चला रहा था। मासूम नयन के पिता लाल चंद्र अली की तहरीर पर वैन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली गई है। ड्राइवर सुरेंद्र की तलाश की जा रही है, उसका मोबाइल फोन स्विच आॅफ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad