हरदोई- दर्जी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला,चार सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

हरदोई- दर्जी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला,चार सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

हरपालपुर।हरदोई -हरपालपुर कटियारी क्षेत्र के बम्हटापुर-नंदबाग गांव निवासी अशोक की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई।मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयो पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अशोक की मौत का असली राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी।हरपालपुर थाना क्षेत्र के बम्हटापुर-नंदबाग गांव निवासी अशोक और कुर्रिया मजरा शहाबुद्दीनपुर गॉव निवासी वीरपाल सवायजपुर कस्बे में एक साथ कपड़े सिलाई का काम करते थे।आरोप है कि करीब चार वर्ष पूर्व अशोक ने अपने साथी ओमकार को सात लाख रूपये उधार दिया था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को अशोक अपना बाकी रुपया मांगने उसके पडोसी गॉव कुर्रिया स्थित घर गया था।जहां पर चारों भाइयों ओंमकार,सतीश,सुरेश व वीरपाल ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया।आरोप है कि मरणासन्न हालत में उसे जहर पिला दिया गया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। जिससे मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की मॉ शीला देवी पत्नी सर्वेश की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad