लोकतंत्र की वरमाला किस प्रत्याशी के गले में वरमाला डालेगा मतदात | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 April 2019

लोकतंत्र की वरमाला किस प्रत्याशी के गले में वरमाला डालेगा मतदात

लोकतंत्र का उत्सव विशेष
अरविन्द तिवारी
गाजियाबाद।कल पहले चरण के होने वाले लोकतंत्र के मतदान स्वयंवर उत्सव में ढोल नगाढे भले न हो परन्तु लोकलुभावने वादों से इस उत्सव को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाया जाता है।धूमधाम से विवाह समारोह की तरह मनाये जाने वाले उत्सव की तरह प्रत्याशी कतार में खड़े होते और मतदाता से मिन्नते करते हैं।और उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।अंत में मतदाता किसी एक की गले में वोट रूपी अपनी वरमाला डालता है।और उसे अगले 5 साल के लिए अपने क्षेत्र का दूल्हा चुनता है।चुनाव में प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत लगाते और मतदाता अंतिम समय तक उनके आत्मविश्वास को पढता है जहां लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार खत्म होते ही।सुबह से इस सीट पर वोट डालने का सिलसिला शुरू हो जायेगा।जनपद के जागरूक मतदाता इसके लिए पूरी तैयारी कर चुका है।मतदाता कल जीत की वरमाला किसके गले में पहनाता है।सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। गाजियाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में वैसे तो 12 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं।परन्तु मुख्य मुकाबला भाजपा से जनरल वीके सिंह गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल कांग्रेस की महिला प्रत्याशी डॉली शर्मा के बीच है। मतदाता लोकतंत्र के स्वयबर की वरमाला इन तीन में से ही किसी के गले में पहनायेगा भाजपा के जनरल वीके सिंह गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद है।और पिछड़ा लोकसभा चुनाव पिछली बार उन्होंने रिकार्ड मतो से जीता था।लोकसभा चुनाव 2014 के चुनाव में अपना सांसद चुनने के लिये कुल 13,42,321मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गाजियाबाद जनपद के मतदाताओं ने छप्पर फाड़ कर रिकॉर्ड मतों से  जनरल वीके सिंह की झोली में 758482 वोट डालकर उनकी झोली भरने का कार्य किया था।तो पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा था उनको यहां की जनता ने नकार दिया था।बसपा के मुकुल उपाध्याय तीसरे नम्बर पर और समाजवादी पार्टी के सुधन रावत चौथे नंबर पर रहे थे पिछली बार रिकॉर्ड तोड़ दिए थे जनरल वी के सिंह ने जिसके चलते उनके हौसले इस चुनाव में भी बुलंद है जनरल को टक्कर देने के लिए गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सपा बसपा और रालोद गठबंधन ने पूर्व विधायक सुरेश बंसल को टिकट दिया है।सुरेश बंसल के साथ उनकी बेदाग ईमानदार छवि ताकत है।और गाजियाबाद विधानसभा सीट पर सन 2012 के चुनाव में वह विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। सुरेश बंसल पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।और किसी को भी चुनौती देने में पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहे हैं।कांग्रेस के टिकट पर डॉली शर्मा चुनाव मैदान में हैं।महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की बेटी है।और सक्रिय कांग्रेसी हैं पिछला मेयर चुनाव उन्होंने मजबूती के साथ लड़ा था और लगभग 1,20000 वोट लेकर पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी कांग्रेस के कई दिग्गज उन्हें चुनाव लडाने में पूरी ताकत से लगातार गरज रही डाली शर्मा आत्मविश्वास से लवरेज दिखाई दे रही है।  चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है तीनों प्रत्याशी मतदाताओं की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं।कल का दिन मतदाताओं का होगा वोटर कल सुबह से अपने घर से निकल पड़ेगा ऐसे में जहां एक तरफ मतदाताओं के चेहरे पर चमक होगी तो दूसरी तरफ यह किसी भी प्रत्ययाशी  को नहीं पता होगा उनका भाग्य लिखने वाले मतदाता के मन में क्या चल रहा है। मतदाता सब के कर्म और आत्मविश्वास को अपनी कसौटी पर परखेगा सब कुछ देखने और परखने के बाद अपने फैसले पर अंतिम अंतिम मुहर ईवीएम पर लगा देगा मतदाता जो भी फैसला करेगा प्रत्याशियों को सिर माथे पर रखना होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad